Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Potato chips will be made in Nagarota, factory will be set up with 50 crores, Mahila Mandals and self-help gro

Kangra: नगरोटा में बनेंगे आलू चिप्स, 50 करोड़ से लगेगी फैक्ट्री, स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा प्रशिक्षण

Mon, 23 Jun 2025 12:05 PM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Jun 2025 12:05 PM IST
सार

विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां में 50 करोड़ रुपये की लागत से आलू चिप्स की फैक्ट्री लगेगी। यह फैक्ट्री लाइवलीहुड योजना के तहत स्थापित की जाएगी।

विज्ञापन
Potato chips will be made in Nagarota, factory will be set up with 50 crores, Mahila Mandals and self-help gro
आलू चिप्स - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के बेरोजगारों और आलू उत्पादकों के लिए खुशखबर है। विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां में 50 करोड़ रुपये की लागत से आलू चिप्स की फैक्ट्री लगेगी। यह फैक्ट्री लाइवलीहुड योजना के तहत स्थापित की जाएगी। इसमें महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण देने की भी व्यवस्था रहेगी। इससे रोजगार के द्वार खुलने के साथ आलू उत्पादकों को बाहर की मंडियों में आलू भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनकी फसल घर के पास ही बिक जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार जिला ग्रामीण विकास विभाग की देखरेख में उपमंडल नगरोटा बगवां में आलू चिप्स की फैक्ट्री लग रही है। इस फैक्ट्री को लगाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग को तैयार भवन मिल चुका है, जबकि मशीनें भी आ चुकी हैं। इन मशीनों को फिट करने का कार्य चला हुआ है और जल्द ही यहां उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। बताया जा रहा है कि इस आलू चिप्स की फैक्टरी में प्रोडक्ट ही तैयार नहीं किए जाएंगे, बल्कि यहां पर प्रदेश भर के महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिले के नगरोटा बगवां, चामुंडा, डाढ़, मलां और पालमपुर क्षेत्र तक आलू का टनों के हिसाब से उत्पादन होता है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

नगरोटा बगवां में आलू चिप्स की फैक्ट्री लगाई जा रही है। जल्द ही यहां पर कार्य शुरू हो जाएगा। - चंद्रवीर सिंह, परियोजना अधिकारी, डीआरडीए कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed