फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   post offices across the country begin indefinite strike.

कर्मचारी हड़ताल पर, आज से बंद रहेंगे डाकघर

Tue, 10 Mar 2015 09:13 AM IST
Updated Tue, 10 Mar 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन
post offices across the country begin indefinite strike.

अगर आपको डाकघर में जरूरी काम है तो ऐसे में परेशानी झेलने के लिए तैयार रहें। 10 मार्च से ग्रामीण डाकघरों में अनिश्चतकालीन हड़ताल रहेगी।

विज्ञापन


अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ पहले हड़ताल से पूर्व वार्ता का दौर सिरे नहीं चढ़ पाने की वजह से आज 10 मार्च से देश भर के ग्रामीण डाकघरों में अनिश्चितकालीन हडताल शुरू हो रही है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के राष्ट्रीय महासचिव एसएस महादैविया ने दिल्ली से इस बात की पुष्टि करते हुए देश भर के तमाम ग्रामीण डाक सेवकों को हडताल सफल बनाने के लिए एकजुटता के साथ आगे आने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि अखिल भारतीय जीडीएस यूनियन के नेताओं ने हड़ताल से शुरु करने से एक दिन पूर्व यानि सोमवार को श्रमायुक्त, विभाग के निदेशालय के आला अधिकारियों से अपनी मांगों के बारे में अवगत करवाते हुए हडताल की नौबत न आने को लेकर परामर्श किया।

आलाधिकारियों द्वारा बातचीत न करने पर लिया फैसला

post offices across the country begin indefinite strike.

मगर बकौल एसएस महादैविया निदेशालय के आला अधिकारियों ने संघ से बातचीत नहीं करके देश भर के पौने तीन लाख ग्रामीण डाक कर्मियों को हडताल पर जाने के लिए विवश कर दिया है।

संघ के परिमंडलीय सचिव एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दाताराम चंदेल ने सोमवार को कहा कि हड़ताल लंबी चल सकती है, लिहाजा ग्रामीण डाक कर्मियों को इस सफल बनाने के लिए अपनी ताकत का एहसास करवाने का वक्त आ गया है।

कहा कि इस बार की हडताल आर या पार की लड़ाई को लेकर है। पिछले 35 से 40 सालों से अपनी जायज मांगों के लिए हक की जंग लड़ रहे ग्रामीण डाक सेवकों से केंद्र सरकार धक्केशाही एवं शोषण की नीति अपनाए हुए हैं।

आज तक इस वर्ग के लिए कोई ठोस नीति तय नहीं हुई है। काम का बोझ बढ़ाया जा रहा है, सुविधाएं नदारद हैं। चंदेल ने ऊना
मंडल के तमाम ग्रामीण डाक सेवकों से ऊना मुख्य डाकघर में पहुंचने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed