फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Poor patient treatment fund account in IGMC.

आईजीएमसी में ईलाज करवाने वालों के लिए अच्छी खबर

Thu, 13 Nov 2014 12:12 PM IST
Updated Thu, 13 Nov 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
Poor patient treatment fund account in IGMC.

आईजीएमसी अस्पताल में गरीब और असहाय मरीजों के लिए खोले गए पूअर पेशेंट ट्रीटमेंट फंड एकाउंट की ओपनिंग हो गई है। ढली मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्वअध्यक्ष चौधरी नाहर सिंह ने एक लाख रुपये जमा करवाए। खाता खुलने के बाद यह पहली जमा राशि है। नाहर सिंह ने कहा कि कुछ आढ़तियों का भी इसमें सहयोग है।

विज्ञापन


उन्होंने आर्थिक तौर पर संपन्न लोगों से अपील की है कि वह भी सहयोग के लिए आगे आएं। ताकि असहाय मरीज पैसों की तंगी के चलते मौत के मुंह में जाने से बच जाए। हाल ही में राज्य सरकार ने अस्पताल प्रबंधन को पूअर पेशेंट ट्रीटमेंट फंड एकाउंट खोलने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन


प्रबंधन मरीज को पैसों से मदद करने वालों को बाकायदा रसीद देने के भी निर्देश दिए हैं। सहयोग करने वाले के आग्रह पर प्रबंधन इस बात की जानकारी भी मुहैया करवाएगा कि उसका दिया पैसा मरीज पर किस तरह से खर्च किया है। नई योजना से गरीब मरीजों को खूब फायदा होगा इलाज करवाने में कोई परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक यह थी व्यवस्था

Poor patient treatment fund account in IGMC.

अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों के लिए पहले से एक पेशेंट रिलीफ फंड बनाया गया है। इसमें प्रबंधन की ओर से मरीज को पांच हजार की आर्थिक मदद देने का प्रावधान रखा है। बड़ी बात यह है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए कोई कड़ी शर्त नहीं रखी है। नई योजना से सबसे अधिक लाभ उन मरीजों को मिल रहा है जिनका कोई नहीं।

इस खाते में कर सकते हैं दान

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि पूअर पेशेंट ट्रीटमेंट फंड का एकाउंट एसबीआई की आईजीएमसी ब्रांच में खोला गया है। इसका खाता नंबर 34256228603 है। इसमें लोग सीधे भी पैसा जमा करवा सकते हैं। मोबाइल नंबर 94181- 89900 पर उनसे सीधा संपर्क कर सकते हैं। योजना का लाभ गरीबों को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed