राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक में हिमाचल का दबदबा, पूनम ने दिलाया गोल्ड मेडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में आयोजित 18वीं पैरा एथलेटिक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया है। पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया और पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में हुई स्पर्धा में सोलन, सिरमौर व ऊना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए।
सोलन की पूनम कुमारी ने एफ-40 वर्ग में शॉटपुट में स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि डिस्कस थ्रो में भी रजत अपने नाम किया। पिछले वर्ष भी 17वीं राष्ट्रीय पैरा चैंपियनशिप में पूनम ने डिस्कस थ्रो व शॉटपुट में स्वर्ण पदक हासिल किए थे।
इस स्पर्धा में प्रदेश के खिलाड़ियों ने कुल 5 पदक हासिल किए। पूनम के अलावा सिरमौर के विरेंद्र सिंह ने टी-13 वर्ग में 1500 मीटर व 5 किमी की दौड़ में कांस्य पद हासिल किया। जबकि ऊना के निषाद कुमार ने टी-47 वर्ग में ऊंची कूद में रजत पदक प्राप्त किया।
निषाद कुमार ने यहां 1.83 मीटर ऊंची कूद लगाई, जिससे स्टेडियम में बैठे दर्शक कुल पलों के लिए भौचक्के रह गए। सीईओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि निषाद कुमार एक उभरता हुआ खिलाड़ी है। वह एशियाड और पैरा ओलंपिक में देश का नाम रोशन करेगा।
बशर्ते प्रदेश सरकार का सहयोग प्राप्त हो। हरियाणा के पंचकूला में 25 से 29 मार्च तक चली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 एथलीट प्रदेश पैरा एसोसिएशन के जिला सिरमौर के सीईओ व कोच सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में भाग लेने गए थे।