{"_id":"6adf665208c6b2bb6d0f7222","slug":"solo-paragliding-banned-in-bir-billing-until-tomorrow-here-is-why-the-administration-took-this-decision-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: बीड़ बिलिंग में कल तक सोलो पैराग्लाइडिंग पर रोक, प्रशासन ने इस वजह से लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: बीड़ बिलिंग में कल तक सोलो पैराग्लाइडिंग पर रोक, प्रशासन ने इस वजह से लिया फैसला
Mon, 26 Oct 2026 08:10 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 26 Oct 2026 08:10 PM IST
सार
पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग में प्रतिकूल मौसम और हालिया हादसों को देखते हुए प्रशासन ने सोलो पैराग्लाइडिंग उड़ानों पर 28 अक्तूबर तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन
बीड़ बिलिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्वविख्यात पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग में प्रतिकूल मौसम और हालिया हादसों को देखते हुए प्रशासन ने सोलो पैराग्लाइडिंग उड़ानों पर 28 अक्तूबर तक रोक लगा दी है। इस संबंध में एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने आदेश जारी किए हैं। एसडीएम ने बताया कि तेज हवाओं, बारिश, कम दृश्यता और मौसम में अचानक बदलाव के कारण उड़ानों में जोखिम बढ़ गया है। पर्यटकों और पायलटों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
प्रतिबंध के दौरान अधिकृत और योग्य पायलटों की निगरानी में टैंडम पैराग्लाइडिंग जारी रह सकेगी।
हालांकि, प्रत्येक उड़ान से पहले मौसम का आकलन करना अनिवार्य होगा। प्रतिकूल परिस्थितियों में उड़ान की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने पैराग्लाइडिंग मार्शलों को सोलो उड़ानों पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने और टैंडम उड़ानों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। ऑपरेटरों और पायलटों को निर्धारित सुरक्षा मानकों तथा मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करना होगा। इसके अलावा पर्यटकों को मौसम की स्थिति की जानकारी देने और सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होने पर उड़ान की अनुमति नहीं देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन