HP Big News: फिर करवट बदलेगा माैसम, कैबिनेट विस्तार पर सीएम सुक्खू का बयान; ऊना में सड़क हादसा
हिमाचल प्रदेश में माैसम फिर करवट बदल सकता है। वहीं सुंदर ठाकुर को मंत्री बनाने को लेकर सीएम सुक्खू का बयान सामने आया है। उधर, सड़क हादसे में एक व्यक्ति की माैत हो गई। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में माैसम फिर करवट बदल सकता है। राज्य के छह जिलों में दो दिन बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। इस दाैरान कुछ भागों के लिए अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं विधायक सुंदर ठाकुर को मंत्री बनाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाग्य की कुंडली जब खुलेगी, उसी हिसाब से उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। मंडी जिले में एनएच-03 धर्मपुर-कोटली-मंडी सड़क पर सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।
नितिन गडकरी से मिले विधानसभा अध्यक्ष, तीसा-साच-पांगी सड़क को एनएच बनाने की रखी मांग
हिमाचल में फिर करवट बदलेगा माैसम
जैसे ही भाग्य की कुंडली खुलेगी, सुंदर ठाकुर बनेंगे मंत्री: सीएम सुक्खू
डंगा गिरने से 200 मीटर नीचे लुढ़का बजरी से लदा टिपर, चालक की मौत
वाल्मीकि मंदिर को 25 लाख, पात्र सफाई कर्मचारियों को मकान के लिए तीन लाख
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। पठानिया ने एक लिखित पत्र के माध्यम से जिला चंबा में चुवाड़ी से चंबा सुरंग निर्माण सहित शाहपुर, द्रमण-चुवाड़ी-चंबा वाया जोत तीसा-साच-पांगी रणनीतिक सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में बनाने की लंबित स्वीकृति प्रदान करने की गुहार लगाई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल प्रदेश में माैसम फिर करवट बदल सकता है। राज्य के छह जिलों में दो दिन बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। इस दाैरान कुछ भागों के लिए अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 29 और 30 अक्तूबर को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विधायक सुंदर ठाकुर को मंत्री बनाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाग्य की कुंडली जब खुलेगी, उसी हिसाब से उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कुल्लू के मौहल में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह पिछले एक साल से सुंदर ठाकुर को मंत्री बनाने की बात कर रहे हैं। अब जल्द ही सुंदर ठाकुर को मंत्री बनाया जाएगा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एनएच-03 धर्मपुर-कोटली-मंडी सड़क पर सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। हवानी के पास डंगा गिरने से बजरी से लदा टिपर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे जा गिरा। हादसे में चालक निर्मल सिंह की मौत हो गई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के कृष्णा नगर स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में माथा टेका और प्रदेशवासियों को जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने मंदिर के लिए 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि समुदाय के कल्याण और उत्थान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.