फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pollution level of twelve city through electronic display screen

12 शहरों में प्रदूषण स्तर बताएंगी इलेक्ट्रानिक डिस्प्ले स्क्रीन, सीएम ने किया शुभारंभ

Wed, 04 Apr 2018 10:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 04 Apr 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
pollution level of twelve city through electronic display screen
प्रतीकात्मक

प्रदेश के 12 शहरों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इलेक्ट्रानिक डिस्प्ले स्क्रीन लगाएगा। इन शहरों के प्रदूषण स्तर को स्क्रीन पर देखा जा सकेगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंगलवार को पर्यावरण जागरूकता के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 12 नवीनतम इलेक्ट्रानिक डिस्प्ले स्क्रीन लगाने की योजना आरंभ की।

विज्ञापन


इन स्क्रीनों को स्थापित करने पर 35 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य वर्धन पर्यावरण तथा निगरानी के लिए बोर्ड की ये पहल सराहनीय है। 

विज्ञापन

इन शहरों में लगेंगी स्क्रीन

pollution level of twelve city through electronic display screen

शिमला और धर्मशाला में दो-दो स्क्रीन के अलावा बद्दी, डमटाल, कालाअंब, मनाली, परवाणु, पांवटा साहिब, सुंदरनगर तथा ऊना में एक एक स्क्रीन स्थापित की जाएंगी। 

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड संबंधित क्षेत्रों में हवा में मौजूद पीएम 10, नाइट्रोजन ऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएगा।

इसके अतिरिक्त इन इलेक्ट्रानिक डिस्प्ले स्क्रीनों पर संबंधित शहरों की पर्यावरण संबंधी जानकारी, जिनमें जल और ध्वनि प्रदूषण, सिविल और जैव चिकित्सा, कचरा प्रबंधन, जल प्रबंधन तथा तापमान की जानकारी भी उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव डॉ. आरके परुथी तथा बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed