राजनीति: कुशाल भारद्वाज ने जोगिंद्रनगर में कांग्रेस और भाजपा की नूराकुश्ती को नौटंकी करार दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपीआई(एम) के राज्य सचिवालय सदस्य एवं मंडी जिला कमेटी के सचिव कुशाल भारद्वाज ने जोगिंद्रनगर में कांग्रेस व भाजपा की नूराकुश्ती को नौटंकी करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों नेता अपनी-अपनी पार्टियों के सत्तासीन होने पर कम समय में ज्यादा मलाई खाने और ज्यादा माल बटोरने के चक्कर में रहते हैं और अफसरों को अपने मनमाफिक काम करने के लिए बाध्य करते हैं। जो अफसर और कर्मचारी ऐसा नहीं करते हैं उनको हमेशा ही धमकाया जाता है या फिर ट्रांसफर करवाने का खौफ पैदा किया जाता है। कुशाल भारद्वाज ने कहा कि आज जोगिंद्रनगर में समस्याओं का अंबार लगा है।
यहां खटारा बसें चलाई जा रही हैं। दो बसें रूट सहित बैजनाथ डिपो को दे दी। जोगिंद्रनगर में बस अड्डा नहीं है, वर्कशॉप नहीं है और बाईपास तक नहीं है। सिविल अस्पताल में कई सालों से अल्ट्रा साउंड मशीन जंग खा रही है, लेकिन उसको चलाने के लिए कोई ऑपरेटर तक नहीं है। अस्पताल में एमडी, हड्डी रोग विशेषज्ञ व कई अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं। सड़कों की हालत खराब है। कहा कि बरसात में आपदा के चलते लोगों का भारी नुकसान हुआ है। उसका मुआवजा दिलाने, पुनर्निर्माण व पुनर्वास कार्य शुरू करवाने के लिए किसी भी नेता को चिंता नहीं है। कुशाल भारद्वाज ने कहा कि यदि जोगिंद्रनगर में आज अफसर व कर्मचारी नहीं हैं तो राजनेताओं की नालायकी है।