{"_id":"6ab690f37f6d6a49ff0c38c8","slug":"politics-jairam-thakur-calls-the-attack-on-the-election-department-office-and-the-rude-behavior-towards-emplo-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- चुनाव विभाग के कार्यालय पर हमला, कर्मचारियों से अभद्रता कायराना कृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- चुनाव विभाग के कार्यालय पर हमला, कर्मचारियों से अभद्रता कायराना कृत्य
Fri, 25 Sep 2026 08:49 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Sep 2026 08:49 PM IST
सार
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का चुनाव विभाग के कार्यालय पर हमला कर वहां अराजकता मचाना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और वहां के कर्मचारियों के साथ अभद्रता करना कायराना कृत्य है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का चुनाव विभाग के कार्यालय पर हमला कर वहां अराजकता मचाना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और वहां के कर्मचारियों के साथ अभद्रता करना कायराना कृत्य है। चुनाव आयोग जैसी सांविधानिक संस्था के खिलाफ घटिया स्तर की टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश की सांविधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर और प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करके कांग्रेस राहुल गांधी को फिर से लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
यह बहुत शर्मनाक है कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से चुनाव विभाग के कार्यालय में अराजकता मचाई जाए, पुतला फूंका जाए और चुनाव विभाग के कार्यालय को आग के हवाले किए जाने की धमकी दी जाए। जयराम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। यह बहुत शर्मनाक घटना है और सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन