फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   polio program in shimla.

शिमला में पोलियो अभियान, ये रहा पूरा शेड्यूल

Sat, 13 Dec 2014 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 13 Dec 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
polio program in shimla.

शिमला में पोलिया अभियान 18 जनवरी से शुरू होगा। अतिरिक्त उपायुक्त यूनुस ने बताया है कि जिला शिमला में वर्ष 2015 में सघन पल्स पोलियो अभियान का पहला चरण 18 जनवरी को और दूसरा चरण 22 फरवरी को चलेगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को सघन पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने यह जानकारी दी। जिले में प्रथम चरण में 5 वर्ष से कम आयु वर्ग के 75241 बच्चों को दवाई दी जाएगी। जिले में 712 बूथ स्थापित होंगे।
विज्ञापन


इनमें 21 ट्रांजिट और 20 मोबाइल बूथ शामिल हैं। अभियान के दौरान 2848 टीम मेंबर और 143 निरीक्षक तैनात होंगे। शिमला शहरी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु वर्ग के 5810 बच्चों को दवाई दी जाएगी। शहरी क्षेत्र में 43 बूथ लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 5 ट्रांजिट बूथ पुराने बस स्टैंड, आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन, लक्कड़ बाजार और नए पुलिस बैरियर में स्थापित होंगे। क्षेत्र में 3 मोबाइल बूथ भी स्थापित किए जाएंगे। यहां 172 टीम मेंबर और आठ निरीक्षक तैनात होंगे।


अतिरिक्त उपायुक्त ने सघन पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के आदेश दिए हैं। बैठक में स्वास्थ्य, पुलिस, आयुर्वेद, बाल विकास विभाग, एसआरटीसी सहित कई अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed