फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Policy for compassionate grounds jobs in himachal

हिमाचल विस सत्र: करुणामूलक आधार पर नौकरियों के लिए बनेगी नीति

Sat, 15 Dec 2018 05:36 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला) Published by: ashok chauhan ashok chauhan Updated Sat, 15 Dec 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
Policy for compassionate grounds jobs in himachal

आवेदनकर्ता को बार-बार नौकरी के लिए चक्कर न काटने पड़े, इसके लिए भी नीति में प्रावधान किए जाएंगे। ज्वालाजी के विधायक रमेश ध्वाला के प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि करुणामूलक आधार पर नौकरी मौलिक अधिकार नहीं है।

विज्ञापन


लेकिन, मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखकर आर्थिक रूप से कमजोर मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नौकरी दी जा रही है। करुणामूलक आधार पर नौकरी को आवेदन करते समय दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाए जाते हैं।
विज्ञापन


इससे औपचारिकताएं पूरा होने में समय लग जाता है। पिछले पांच सालों में विभिन्न विभागों के तहत 5153 आवेदन किए गए। इसमें 2095 आवेदकों को नौकरी दी गई जबकि 2051 मामले वित्त विभाग के पास लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक अरुण कुमार कूका, नंद लाल और नरेंद्र ठाकुर ने भी अनुपूरक प्रश्न किए। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि करुणामूलक आधार पर नौकरी के लिए बनने वाली नीति में सभी के सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। नीति के लिए कोई भी सुझाव दे सकता है। उनका पालन किया जाएगा। 

सातवें वेतन आयोग के लिए करना पड़ेगा इंतजार 

 हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि पंजाब में अभी सातवां वेतन आयोग लागू नहीं हुआ है।

कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्घ सिंह के प्रश्न के लिखित जबाव में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार संशोधन अपेक्षित है।

राज्य सरकार अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन संशोधन के अधिकतर मामलों में पंजाब वेतन आयोग की सिफारिशों पर विचार करती है। पंजाब में छठे वेतन आयोग का गठन किया गया है, जिसकी सिफारिशें अभी वांछित हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed