फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police teams will keep an eye on rioters

Shimla News: हुड़दंगियों पर नजर रखेगी पुलिस टीमें

Tue, 03 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Police teams will keep an eye on rioters
शिमला। होली को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस दौरान हुड़दंग मचाने वालों पर खास नजर रखी जाएगी। पुलिस ने शहर के उन स्थानों को चिह्नित किया है जहां पर बड़ी संख्या में युवा होली खेलने के लिए उमड़ते हैं। इसमें संजौली, विश्वविद्यालय, संजौली हॉस्टल समेत अन्य क्षेत्र शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर थाने के स्टाफ के अलावा पांच से दस अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा सभी थाना क्षेत्र के सुपरवाइजरी ऑफिसरों को भी अपने-अपने क्षेत्र में नियमित गश्त करने और हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि होली को लेकर सुरक्षा के इंतजाम कर लिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article