फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police stopped the basketball competition in una

पुलिस ने शुरू होने से पहले ही रुकवा दी बास्केटबाल प्रतियोगिता, ये है वजह

Tue, 05 Dec 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 05 Dec 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
police stopped the basketball competition in una

राजकीय महाविद्यालय ऊना में राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालय की महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता को पुलिस ने शुरू होने से पहले ही रुकवा दिया। प्रशासन ने यह कार्रवाई ऊना कॉलेज के स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम की सुरक्षा के चलते अमल में लाई। 

विज्ञापन















हालांकि कॉलेज प्रशासन और प्रदेश भर से खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों को इससे खासी परेशानी झेलनी पड़ी। बेशक प्रतियोगिता का कॉलेज मैदान में न करने का कारण पुलिस और कॉलेज प्रशासन के आपस में तालमेल की कमी रही हो
विज्ञापन


लेकिन इससे कॉलेज प्रशासन और खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी। इंटर कॉलेज बास्केटबाल प्रतियोगिता के समय से न शुरू होने की सूचना मिलते ही एडीएम सुखदेव सिंह, एसडीएम पृथीपाल सिंह, डीएसपी कुलविंद्र सिंह और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर चर्चा के बाद इंटर कॉलेज बास्केटबाल प्रतियोगिता को सलोह स्कूल मैदान में करवाने का निर्णय लिया गया। सलोह स्कूल में काफी देर बाद प्रतियोगिता शुरू हो पाई।

इस वजह से बदलना पड़ा प्रतियोगिता का स्‍थान

police stopped the basketball competition in una

जुलाई माह में हिमाचल विवि ने खेल कलेंडर जारी कर इंटर महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता का ऊना कॉलेज में चार दिसंबर को करने का एलान किया था। इसे लेकर कॉलेज प्रशासन भी अपनी तैयारियों में जुट गया। आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने ऊना कॉलेज की एक बिल्डिंग को कब्जे में ले लिया।

चुनाव होने के बाद ईवीएम मशीन को बिल्डिंग में रखते हुए बीएसएफ जवानों के साथ प्रदेश पुलिस को सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया। इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के लिए ऊना कॉलेज के खिलाड़ी मैदान में तैयारी भी कर रहे थे।

रविवार को बाहरी राज्यों से टीमें ऊना भी पहुंच गई लेकिन सोमवार सुबह जैसे ही प्रतियोगिता शुरू होने लगी तो पुलिस ने कॉलेज खेल मैदान में प्रतियोगिता न करवाने का हवाला दे दिया।

मैदान में लगे तंबू तक भी उखड़वा दिए

police stopped the basketball competition in una

पुलिस ने रविवार देर शाम कॉलेज खेल मैदान में लगे तंबू तक भी उखड़वा दिए। समय पर प्रतियोगिता न शुरू होने की सूचना मिलते ही पहले एसडीएम पृथीपाल सिंह मौके पर पहुंचे, इसके कुछ देर बार एडीएम सुखदेव सिंह व डीएसपी कुलविंद्र सिंह भी कॉलेज पहुंचे।

यहां पर कॉलेज प्रशासन से की गई चर्चा के बाद इंटर कॉलेज प्रतियोगिता को सलोह स्कूल में करवाने का निर्णय लिया गया जो दोपहर बाद शुरू हो पाई ।उपायुक्त विकास लाबरू ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने प्रतियोगिता को लेकर कोई पूर्व सूचना नहीं दी।

कॉलेज में लगातार अधिकारी निरीक्षण के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम सुरक्षा के चलते प्रशासन को ऐसी प्रतियोगिता की जानकारी देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि मामला सुलझा लिया गया है और प्रतियोगिता सलोह में हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed