फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police

जिले के तीन केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती, विभाग ने बनाया शेड्यूल

Sun, 04 Aug 2019 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
police
शिमला। पुलिस कांस्टेबल भर्ती में जिले के 2624 अभ्यर्थी ग्यारह अगस्त को लिखित परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए तीन परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा दोपहर बारह बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को 10 बजे तक परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 11 अगस्त को सुनिश्चित की गई है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, गवर्नमेंट आईटीआई और राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा में केंद्र बनाया गया है। रोल नंबर 1 से 364 तक के अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा एचपीयू के डॉ. आंबेडकर भवन, 365 से 784 नंबर के अभ्यर्थी की विधि (लॉ) विभाग, 785 से 1054 नंबर के अभ्यर्थी की परीक्षा नेताजी सुभाष चंद्र बोस भवन, 1055 से 1284 नंबर के अभ्यर्थी की यूआईआईटी भवन, 1285 से 1528 के अभ्यर्थी की बिजनेस स्टडीज एवालॉज, 1529 से 1892 नंबर के अभ्यर्थियों के लिए एचपीयू (इक्डोल) परीक्षा केंद्र रखा गया है। 1957 से 2376 रोल नंबर के अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा राजीव गांधी महाविद्यालय चौड़ा मैदान में होगी। इसके अलावा 2377 से 2624 नंबर के अभ्यर्थियों के लिए आईटीआई चौड़ा मैदान में परीक्षा केंद्र बनाया है। पूरा विवरण एसपी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी उपलब्ध होगा। जिले में पुरुषों में कांस्टेबल के 85 पद, चालक कांस्टेबलों के लिए 15 और महिलाओं के 25 पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन

9 पुरुष अभ्यर्थियों को छोड़कर सभी का एचपीयू केंद्र
9 पुरुष अभ्यर्थियों को छोड़कर सभी पुरुष अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र प्रदेश विश्वविद्यालय है। यह 9 अभ्यर्थी वह हैं, जिन्होंने ग्राउंड टेस्ट महिलाओं के ग्राउंड टेस्ट वाले दिन दिया है। महिलाओं का परीक्षा केंद्र कोटशेरा महाविद्यालय और आईटीआई रखा है। रोल नंबर 2290 और 2291 का केंद्र कोटशेरा कॉलेज है। 2618 से 2621 और 3 स्पोर्ट्स कैंडीडेट चेस्ट नंबर 5205, 5206,5207 की आईटीआई में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed