{"_id":"6102e5a38ebc3e58464e4c46","slug":"police-registred-case-on-tree-plucking-shimla-news-sml37859896","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की पत्नी का पर्यावरण संरक्षण संदेश का बोर्ड उखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की पत्नी का पर्यावरण संरक्षण संदेश का बोर्ड उखाड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉरेस्ट गार्ड केे रोकने पर आरोपियों ने की गाड़ी से कुचलने की कोशिश
शिमला के जाठिया देवी का मामला, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के जाठिया देवी क्षेत्र में उपद्रवियों ने पीपल के पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए लगाए साइन बोर्ड को उखाड़कर फेंक दिया। घटना के वक्त मौके पर फॉरेस्ट गार्ड भी मौजूद था। गार्ड ने जब इस घटना को कैमरे में कैद करने की कोशिश की तो गाड़ी में सवार होकर आए तीन आरोपियों ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की।
गार्ड की शिकायत पर बालूगंज थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक 26 जुलाई को जाठिया देवी क्षेत्र में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधे रोपे थे। कार्यक्रम में सीएम जयराम ठाकुर की धर्मपत्नी एवं रेडक्रॉस की अध्यक्ष डॉ. साधना ने वन विभाग के साथ मिलकर यहां पर पौधे लगाए थे। इस दौरान बीजेपी के प्रभारी अविनाश राय खन्ना और अन्य कई लोग मौजूद थे। इस दौरान पीपल, आंवला, हरड़ और नीम के पौधे रोपे लगाए थे। इसमें एक पौधे पर सीएम की धर्मपत्नी के नाम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश बोर्ड लगाया था। आरोपियों ने उसे पौधे सहित उखाड़कर फेंक दिया। यह घटना 28 जुलाई की है। उपद्रवियों के कृत्य को जब फॉरेस्ट गार्ड ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया और गाड़ी का नंबर लेने की कोशिश की तो आरोपियों ने फॉरेस्ट गार्ड पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। फॉरेस्ट गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के नामजद कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।