फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Police raid in swan river for illegal mining 11 driver arrested

आधी रात को स्वां नदी में दबिश, दो पॉकलेन, 23 टिपर जब्त, 11 चालक गिरफ्तार

Sun, 06 Oct 2019 06:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 06 Oct 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
Police raid in swan river for illegal mining 11 driver arrested
- फोटो : अमर उजाला

ऊना के संतोषगढ़ में पुलिस ने खनन माफिया पर शनिवार आधी रात को बड़ी कार्रवाई की है। एएसपी विनोद धीमान के नेतृत्व में गठित पुलिस विभाग की टीमों ने संतोषगढ़ में पड़ती स्वां नदी में दबिश देकर 2 पॉकलेन और लगभग 23 टिपरों को जब्त किया है। यही नहीं माफिया के काम की पहरेदारी करने वाले मुखबिरों सहित 11 टिपर और पॉकलेन चालकों को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


सभी पर खनन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। खनन माफिया पर यह कार्रवाई सुबह 4 बजे तक जारी रही। संतोषगढ़ में टाहलीवाल रोड पर स्वां नदी पुल के दूसरे छोर पर पुलिस अधिकारियों ने उस वक्त दबिश दी, जब खनन माफिया के लोग खनन में डटे हुए थे। पुलिस ने माफिया के काम में पहरेदारी करने और सूचना देने वाले तीन लोगों के मोटरसाइकिल भी जब्त किए हैं। कुछ रेत से भरे और कुछ खाली टिपरों को भी जब्त किया गया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि खनन माफिया ने स्वां नदी से अवैध खनन करते हुए नदी के तटीकरण को भी कई जगह से क्षतिग्रस्त कर डाला है। जिसकी सूचना बाकायदा पुलिस की ओर से स्वां नदी तटीकरण परियोजना के अधिकारियों को भी दी गई है। पुलिस की टीम में एएसपी विनोद धीमान, एसआई कल्याण ठाकुर, एएसआई विजय कुमार, राजेश कुमार, जितेंद्र सहित ऊना थाना, पुलिस लाइन से भी कई कर्मचारी शामिल रहे।

खनन माफिया पर कसी जाएगी नकेल : धीमान
एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि अवैध खनन के काम में जुटे लोगों पर नकेल कसी जाएगी। शनिवार देर रात से शुरू की गई कार्रवाई तड़के चार बजे तक चली। संतोषगढ़ में स्वां नदी के पुल पर नदी किनारे अवैध खनन के काम में लगे 23 टिपरों और 2 पॉकलेन मशीनों को भी जब्त किया गया है। तीन मोटरसाइकिल सहित 11 पॉकलेन और टिपर चालकों को पकड़ा है। सभी पर खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed