{"_id":"696506f5a8da36f1a5076a28","slug":"police-raid-in-saharanpur-in-theft-case-shimla-news-c-19-sml1002-661749-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चोरी मामले में पुलिस की सहारनपुर में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चोरी मामले में पुलिस की सहारनपुर में दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक पांच आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
सरगना समेत चार आरोपियों की तलाश है जारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुन्नी क्षेत्र में लाखों के केबल चोरी मामले में पुलिस की टीमों ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दबिश दी है। पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और अब उसे चोर गिरोह के सरगना समेत चार लोगों की तलाश है।
पकड़े गए चार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धर पकड़ की कोशिश कर रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि गुम्मा से खैरा के लिए निजी कंपनी एचटी लाइन को बिछाने का काम निजी कंपनी कर रही है। पिछले दिनों गुम्मा से खैरा तक लाइन बिछाने का काम किया जा रहा था। यह कार्य अंतिम चरण में था। कंपनी झझर से कडारघाट के बीच लाइन बिछा रही थी। इसी बीच दो जनवरी की सुबह साइट इंचार्ज मनोज कुमार ने उन्हें जानकारी दी कि रात को अज्ञात लोगों ने गांव झझर और कडारघाट के बीच बिजली के खंभों के तार काटकर चुरा लिए। आरोपी 30 फीट ऊंचे लोहे के बिजली के खंभों पर चढ़कर अलग-अलग जगहों से बिछाए गए एल्यूमीनियम कंडक्टर के तार काटकर चोरी करके ले गए थे। चोरी हुए तार की कीमत 5,00,000 रुपये थी। सुन्नी पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू की।
जांच के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी ट्रक के जरिये तार को लेकर गए हैं। इस आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया। इस दौरान पुलिस के हाथ कई अहम सुबूत लगे। इसी आधार पर पुलिस की टीम ने सहारनपुर से चोरी की गई तार, चोरी में इस्तेमाल किया ट्रक बरामद किया और पांच आरोपी गिरफ्तार किए। अब पुलिस मामले में सरगना समेत चार आरोपियों की तलाश कर रही है।