{"_id":"5d4057b18ebc3e6cee20bac8","slug":"police-raid-in-mining-areas-in-una-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को खनन क्षेत्रों में छापे, छह टिपरों समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात को खनन क्षेत्रों में छापे, छह टिपरों समेत दो गिरफ्तार
Tue, 30 Jul 2019 08:14 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Jul 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खनन माफिया के खिलाफ ऊना पुलिस की कार्रवाई जारी है। जिला पुलिस ने सोमवार आधी रात को 60 पुलिस कर्मचारियों की टीमें बनाकर खनन क्षेत्रों में एक साथ धावा बोला। इस कार्रवाई के दौरान रेत से भरे आधा दर्जन टिपरों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि कुछ अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा के निर्देशों के अनुसार एएसपी विनोद धीमान के नेतृत्व में एसएचओ हरोली रमन कुमार सहित 60 पुलिस कर्मचारियों ने टाहलीवाल, संतोषगढ़, हरोली, पंडोगा सहित स्वां नदी में छापे मारे। पुलिस की यह कार्रवाई सोमवार रात 12 बजे से तड़के 3 बजे तक जारी रही।
विज्ञापन
एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस टीम ने हिमाचल सीमा पर संतोषगढ़ में स्वां नदी में भी अवैध खनन क्षेत्र में काफी देर तक गश्त की लेकिन मौके पर ऐसी कोई गतिविधि नहीं पाई गई। पुलिस ने पेखूबेला में तीन, पंडोगा में दो और हरोली में एक टिपर जब्त किया है। उधर, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने कहा कि जिला में अवैध खनन जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि खनन करते हुए कोई भी व्यक्ति पकड़ा जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन