फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police jawan clashed with leopard to save his and sister's life

leopard Attack: अपनी और बहन की जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया पुलिस जवान

Thu, 01 Sep 2022 09:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Sep 2022 09:16 PM IST
सार

स्कूटी पर पुलिस जवान ललित चंदेल (34) और उनकी बहन सीता देवी मंडी से घर की ओर जा रहे थे। मझवाड़ के थोड़ी पीछे कांढी गलू नामक स्थान पर तेंदुए ने उनकी बहन पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Police jawan clashed with leopard to save his and sister's life
तेंदुए का हमला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के साथ लगती मझवाड़ पंचायत में अपनी और बहन की जान बचाने के लिए पुलिस जवान तेंदुए से भिड़ गया। हालांकि, दोनों घायल हो गए हैं। इन्हें जोनल अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बीती बुधवार शाम को स्कूटी पर पुलिस जवान ललित चंदेल (34) और उनकी बहन सीता देवी मंडी से घर की ओर जा रहे थे। मझवाड़ के थोड़ी पीछे कांढी गलू नामक स्थान पर तेंदुए ने उनकी बहन पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से सीमा स्कूटी से गिर गईं। स्कूटी भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। स्कूटी गिरते ही तेंदुए ने उन पर सीमा को छोड़कर ललित पर हमला कर दिया। उसने ललित की गर्दन पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हेलमेट पहना होने के कारण वह कामयाब नहीं हो पाया। ललित ने भी हिम्मत दिखाई तो तेंदुए से भिड़ गए।

विज्ञापन


हेलमेट उतारा और इससे तेंदुए पर प्रहार करना शुरू कर दिया। करीब दस मिनट तक संघर्ष चलता रहा। सीमा के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर जमा हो गए। इस कारण तेंदुआ भाग गया। क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई है। ललित चंदेल पधर डीएसपी कार्यालय में तैनात हैं। वर्तमान में डीएसपी पधर के गनमैन हैं। ललित के बाजू हाथ और टांगों में चोट आई है। उनकी वर्दी भी फट गई है। उधर, एएसपी आशीष शर्मा ने ललित के हौसले की सराहना की। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि ललित के हाथ और बाजू में चोटें आई हैं। उनकी बहन को भी हल्की चोटें हैं। उधर, डीएफओ वासु डोगर ने कहा कि तेंदुए की हमले की सूचना के बाद उसे पकड़ने के लिए विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed