फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Police filed case of theft in Kamrunag lake Theft by taking watchman hostage

कमरुनाग झील में चोरी का मामला: पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, सदन में गूंजा था मुद्दा

Sun, 14 Aug 2022 06:53 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 14 Aug 2022 06:53 PM IST
सार

सात अगस्त को तीन अज्ञात लोगों ने मंदिर के बाहर लगे ग्रिल में ताला लगाकर डंडों की मदद से झील में चढ़ाए गए गहनों को चुराने का प्रयत्न किया था।

विज्ञापन
Police filed case of theft in Kamrunag lake Theft by taking watchman hostage
सोना-चांदी लूटने पवित्र कमरुनाग झील में घुसे शातिर। - फोटो : संवाद

विस्तार

बड़ादेव कमरुनाग मंदिर की पावन झील की सुरक्षा में तैनात चौकीदारों को बंधक बनाकर चोरी करने के प्रयास पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 13 अगस्त को अमर उजाला ने पवित्र कमरुनाग झील में लाठियां लेकर सोने-चांदी से भरी झील में लूट के मकसद से शातिरों के घुसने का खुलासा किया था।

विज्ञापन


खबर प्रकाशित होने के कुछ घंटों बाद मामला विधानसभा सत्र में गूंजा। सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने मामला उठाया। इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जांच के आदेश दिए। 
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने मंदिर परिसर में जाकर पूछताछ की और चौकीदारों के बयान कलमबद्ध किए। देर रात देवता के कटवाल काहन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 342, 379, 511,34 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरुनाग देवता के कटवाल ने शिकायत दी है कि बीते 11 अगस्त को मंदिर के चौकीदार ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि 7 अगस्त को देर रात लगभग 2:00 बजे तीन अज्ञात लोगों ने मंदिर के बाहर लगे ग्रिल में ताला लगाकर डंडों की मदद से झील में चढ़ाए गए गहनों को चुराने का प्रयत्न किया।


उन्होंने शिकायत में बताया कि चौकीदार ढमेश्वर ने अपने मोबाइल से झील में घुसे लोगों की वीडियो बनाई। काहन सिंह ने बताया कि मंदिर का दानपत्र सुरक्षित है। झील से कुछ संपत्ति चोर चुराकर ले गए हैं या नहीं, इसकी चौकीदारों को कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed