{"_id":"62755a88b36f204a171cb124","slug":"police-constable-recruitment-those-who-take-more-marks-in-the-written-examination-under-suspicion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कांस्टेबल भर्ती: शक के दायरे में लिखित परीक्षा में ज्यादा नंबर लेने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कांस्टेबल भर्ती: शक के दायरे में लिखित परीक्षा में ज्यादा नंबर लेने वाले
Sat, 07 May 2022 01:53 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 07 May 2022 01:53 AM IST
सार
एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उन अभ्यर्थियों से भी पूछताछ की है, जिन्होंने लिखित परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए थे, लेकिन स्कूली परीक्षाओं में प्राप्त अंक काफी कम थे। तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य अभ्यर्थियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल भर्ती मामला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के परिणाम में उम्मीद से ज्यादा अंक लेने वाले अभ्यर्थी शक के दायरे में आ गए हैं। धर्मशाला में दस्तावेजों की जांच करवाने के लिए पहुंचे ऐसे युवकों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार कांगड़ा पुलिस ने आरोपियों सहित करीब आधा दर्जन ऐसे अभ्यर्थियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, जिनके उम्मीद से ज्यादा अंक थे। कांगड़ा पुलिस ने लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में उन अभ्यर्थियों को भी शक की निगाह से देखा, जिन्होंने लिखित परीक्षा के दौरान उम्मीद से ज्यादा अंक हासिल किए थे। इन अभ्यर्थियों के दसवीं सहित अन्य परीक्षाओं में अंकों का आकलन बहुत कम था।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार तीन अभ्यर्थियों सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसे अभ्यर्थियों से भी पूछताछ की, जिनके लिखित परीक्षा में अंक ज्यादा थे। पुलिस की गहन पूछताछ का ही नतीजा है कि उम्मीद से अधिक अंक लेने के मामले में तीन अभ्यर्थियों ने अपना गुनाह कुबूल किया है। एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उन अभ्यर्थियों से भी पूछताछ की है, जिन्होंने लिखित परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए थे, लेकिन स्कूली परीक्षाओं में प्राप्त अंक काफी कम थे। तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य अभ्यर्थियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन