फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police challaned 60 buses for not providing seats to ladies

महिलाओं को नहीं दी थी सीट, पुलिस ने दी ये सजा

Fri, 25 Apr 2014 11:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 25 Apr 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
police challaned 60 buses for not providing seats to ladies

पुलिस ने वीरवार शाम विशेष अभियान चलाकर बसों में ओवरलोडिंग और महिलाओं को सीट न देने वाली बसों के ताबड़तोड़ चालान किए।

विज्ञापन


लोकल रूटों पर दौड़ने वाली करीब 200 बसों का निरीक्षण कर विशेष श्रेणी यात्रियों (महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, अपंग, कैंसर पीड़ित) के लिए आरक्षित सीटें पात्र लोगों को उपलब्ध करवाई।

डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा की अगुवाई में निरीक्षण अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 60 बसों के चालान किए गए।

वीरवार दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे शहर में करीब आधा दर्जन स्थानों पर नाके लगा कर निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण से चालक-परिचालकों में हड़कंप मच गया। हड़बड़ी में विशेष श्रेणी यात्रियों के लिए आरक्षित सीटें खाली करवा कर उन पर पात्र लोग बैठाए गए।

अभियान के दौरान महिला पुलिस कर्मी भी तैनात रहीं। बसों में कुछ परिचालकों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि महिलाएं सीटें मांगती ही नहीं, तो हम कैसे सीटें खाली करवाएं। बसों में सफर कर रही महिलाओं ने ट्रैफिक पुलिस की मुहिम की प्रशंसा की।
विज्ञापन


एक हफ्ते तक चलेगा अभियान

डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने बताया कि एक हफ्ते तक निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।

यदि इसके बाद भी कोई शिकायत मिलती है तो ट्रैफिक पुलिस फिर कार्यवाई करेगी। उन्होंने बताया कि यदि विषेश श्रेणी यात्रियों को बसों में आरक्षित सीटें नहीं मिलती तो वह कंट्रोल रूम में 2651850 पर या 100 नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed