फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police Caught Four Youth in kotkhai rape and murder Case.

कोटखाई रेप एंड मर्डर केस में आज होगा बड़ा खुलासा, चार युवक हिरासत में

Wed, 12 Jul 2017 02:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 12 Jul 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
Police Caught Four Youth in kotkhai rape and murder Case.

शिमला के कोटखाई की गुडि़या की दरिंदगी के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने क्षेत्र के ही चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आज इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है। मामले की गुत्‍थी तकरीबन सुलझा ली गई है।

विज्ञापन


जांच के दौरान फोन कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और संदिग्धों के विरोधाभासी बयानों के चलते पुलिस मंगलवार से उनसे पूछताछ कर रही है। सूत्रों का कहना है कि उनके बयानों और पुलिस तफ्तीश में मिली जानकारी के बीच की कडि़यों को जोड़कर पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन


एसआईटी का दावा है कि अब गुत्थी सुलझने की कगार पर है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को मामले में कई ठोस सुराग हाथ लगे हैं जिनके आधार पर चार युवकों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों पर ऐसे गहराया शिमला पुलिस का शक

Police Caught Four Youth in kotkhai rape and murder Case.

बताया जा रहा है कि जो युवक पकड़े गए हैं उनमें से कुछ वारदात के बाद से ही गांव से बाहर चले गए थे। ऐसे में पुलिस की जांच इन पर टिक गई। पुलिस ने कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के जरिए सबूत पुख्ता कर लिए।

कहा जा रहा है कि जो युवक हिरासत में लिए गए हैं वह नशेड़ी है और नशे के कारोबार में पहले पकड़े भी जा चुके हैं। फिलहाल गुडि़या से दुराचार के बाद हत्या में चारों युवकों की संलिप्तता की पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस पक्के सबूत के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचना चाह रही है। आला अधिकारी साफ तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन कुछ युवकों से पूछताछ की बात उन्होंने स्वीकारी है। 

शव मिलने के बाद से ही पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के मोबाइल टावरों के डाटा पर अपनी जांच फोकस कर दी थी। पुलिस गांव व आसपास के क्षेत्र के उन लोगों की भी जानकारी जुटा रही थी जिनकी छात्रा के लापता होने के बाद से गतिविधियां संदिग्ध थीं। जांच के इन्हीं पहलुओं पर काम करते हुए पुलिस की तफ्तीश इन तीन युवकों पर आकर टिक गई है।

गुडि़या के  परिवार को पांच लाख मुआवजा देगी सरकार

Police Caught Four Youth in kotkhai rape and murder Case.

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोटखाई की छात्रा ‘गुडि़या’ के परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है। दुराचार के बाद दसवीं की छात्रा की हत्या के छह दिन बाद सरकार ने सुराग देने वाले को एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। हत्या के खुलासे के 144 घंटे बाद भी स्मार्ट शिमला पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग पाया है।

सरकार के एलान के दो दिन पहले ही भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद शांता कुमार गुडि़या के हत्यारों का सुराग देने वालों को अपनी तरफ से एक लाख रुपये देने का एलान कर चुके हैं। कोटखाई प्रकरण के तूल पकड़ने से एसआईटी गठन के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने डीजीपी सोमेश गोयल को तलब कर अब तक जांच की जानकारी ली।

उन्होंने डीजीपी को निर्देश दिए कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। उधर, मंगलवार को मुख्यमंत्री की पत्नी एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कोटखाई जाकर पीडि़त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही आश्वस्त किया कि दरिंदों को हर हाल में पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
चार जुलाई से लापता कोटखाई की छात्रा का शव 6 जुलाई को जंगल में मिला था। पोस्टमार्टम में दुराचार के बाद हत्या कर पुष्टि हुई है। पब्लिक के दबाव और पुलिस की लचर कार्यशैली को देखते हुए सरकार ने आईजी दक्षिण रेंज जहूर हैदर जैदी की अध्यक्षता में एक विशेष जांच कमेटी (एसआईटी) गठित की। एसआईटी ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। उधर, लोगों ने शिमला पुलिस की खराब कार्यशैली के चलते सीबीआई जांच की मांग शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed