फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police arrested engineer in identity of proclaimed offender

भगौड़े के चक्कर में बंगलूरू से इंजीनियर को पकड़ लाई पुलिस

Tue, 22 Mar 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 22 Mar 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
police arrested engineer in identity of proclaimed offender
पुलिस को फेसबुक के जरिये क्लू मिला था। - फोटो : Demo Pic

दोहरे हत्याकांड में उम्रकैद की सजा पाने वाले और वर्ष 2002 में नाहन जेल से फरार चल रहे श्यामल राव रेड्डी को पकड़ने के चक्कर में हिमाचल पुलिस धोखा खा गई। पुलिस ने बंगलूरू में एक एनिमेशन इंजीनियर को ही पकड़ लिया। फेसबुक पर नाम और शक्ल मिलने पर हिमाचल पुलिस के जवान बंगलूरू पहुंचे और उसे पकड़कर नाहन ले आए।

विज्ञापन


उसके फिंगर प्रिंट लिए और बाल के नमूने मैच नहीं हुए। बाद में हिमाचल पुलिस को हाथ-पांव जोड़कर उससे माफी मांगनी पड़ी और उसे वापस बंगलूरू छोड़ना पड़ा। बता दें कि रेड्डी के फरार होने के बाद नाहन सेंट्रल जेल के कुछ अधिकारी भी सस्पेंड हुए थे।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि नाहन पुलिस की चार सदस्यीय टीम छह मार्च को उत्तरी कर्नाटक के कोप्पल जिले के गंगावती पहुंची और वहां 45 वर्षीय शामला रेड्डी के घर पर दस्तक दी। पुलिस कर्मियों ने शामला रेड्डी को बताया कि वे उसे गिरफ्तार करने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2000 में शिमला में की थी दो लोगों की हत्या

police arrested engineer in identity of proclaimed offender
फिंगर प्रिंट से यह पता चला कि पुलिस से बड़ी गलती हुई है। - फोटो : demo

वर्ष 2000 में उसने शिमला में दो लोगों की हत्या की थी और नाहन जेल से भी फरार है। वह अपनी बेगुनाही की बात करता रहा, मगर पुलिस जवानों ने कहा कि उसका चेहरा और नाम दोनों ही मिलते हैं। इसके बाद एनिमेशन इंजीनियर को वहां के स्थानीय थाने में ले गए और पूछताछ के बाद नाहन लाया गया। फिंगर प्रिंट से ये स्पष्ट हो गया कि वह एनिमेशन इंजीनियर ही था।

दोहरे हत्याकांड का आरोपी नहीं। पुलिस ने बताया कि श्यामल राव रेड्डी आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिला का निवासी है, शक के आधार पर ही वे यहां पहुंचे। सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने कहा किभगौड़ों को पकड़ने वाली हमारी एक टीम फेसबुक से कुछ सुराग मिलने पर बंगलूरू गई थी। पर जिस आदमी पर हमें शक था, वह भगौड़ा श्यामल राव रेड्डी नहीं था। जांच के बाद अब उसे वापस उसके घर छोड़ दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed