{"_id":"c0a2a4c66c491ddab78f6d51f6f645c7","slug":"police-arrest-a-russian-at-dharamshala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु बनकर धोखा दे रहा रशियन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधु बनकर धोखा दे रहा रशियन गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 05 Sep 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मैकलोडगंज के गलूं में 20 साल से बिना पासपोर्ट रह रहे रशियन मूल के व्यक्ति को पुलिस ने वीरवार को हिरासत में लिया है। सीआईडी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में विदेशी के पास जरूरी कागजात नहीं पाए गए।
विज्ञापन
सीआईडी की टीम ने विदेशी को मैकलोडगंज पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने विदेशी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी विदेशी 1994 से धर्मकोट के गलूं में रह रहा था।
विज्ञापन
विदेशी रशिया से भारत घूमने आया था। उसको धर्मकोट की गलूं जगह भा गई। इसके बाद वह बिना अनुमति यहां रहने लगा। पुलिस ने इन दिनों मैकलोडगंज में सर्च अभियान चलाया हुआ है। इसमें विदेशियों के वीजा चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सीआईडी और पुलिस जांच से यह खुलासा हुआ है कि 59 वर्षीय विदेशी व्यक्ति तीसन मेरी ने गलूं में झोपड़ी बना ली थी। वह यहां पर साधु बन कर रह रहा था। पुलिस ने वीरवार को गलूं और आसपास की जगहों में रहने वाले विदेशियों के पासपोर्ट और वीजा चेक किए।
इसमें आरोपी साधु अपना वीजा और पासपोर्ट नहीं दिखा पाया है। इसके बाद संयुक्त टीम ने फॉरेन एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गलूं में 20 साल से साधु के वेश में रह रहा था।