{"_id":"680149aac33f9470010ebeec","slug":"police-and-administration-should-take-bomb-blast-threat-seriously-and-remain-alert-shimla-news-c-90-1-ssml1045-153557-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बम ब्लास्ट की धमकी को गंभीरता से लेकर मुस्तैद रहे पुलिस-प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बम ब्लास्ट की धमकी को गंभीरता से लेकर मुस्तैद रहे पुलिस-प्रशासन
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय मंडी में बम रखने की धमकी के बाद दूसरे दिन कार्यालयों में काम करवाने को गेट पर
- फोटो : ramnagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। ई-मेल के जरिये उपायुक्त कार्यालय मंडी में बम रखने और ब्लास्ट करने की धमकी को बेशक जनता ने हल्के में लिया, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने इसे बेहद गंभीरता से लिया। बीते बुधवार और वीरवार को प्रशासन जन सुरक्षा को देखते हुए मुस्तैद रहा। हर किसी की जुबान में बस यही शब्द रहे कि बम फटा कि नहीं। वीरवार को प्रशासन ने राहत ली है।
बम रखने की सूचना के बाद प्रशिक्षित 15 जवानों ने एंटी सबोटेज चेकिंग की। सुरक्षा के लिए करीब 50 पुलिस जवान मुस्तैद रहे। गेट से लेकर हर जगह पुलिस की मौजूदगी रही। हथियार से लेस क्यूआरटी भी मुस्तैद रही। बम रखने की सूचना ने पुलिस की अच्छी खासी परेड करवाई, लेकिन इस परेड के जरिये पुलिस को तैयारियों का पूरा अंदाजा हो गया। चेकिंग अभियान में उपायुक्त कार्यालय आने वाले कई चोर रास्तों का भी पता चला। शराब की खाली बोतलें भी मिलीं।
वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में काम करवाने के लिए आ रहे लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, कुछ लोग जानकारी के अभाव में आधार सेंटर में काम करवाने के लिए पहुंच गए। जनता की आवक कम करने के लिए प्रशासन ने इस केंद्र को वीरवार को बंद रखा था। बीर से आई चंद्रा देवी और गोखड़ा से आई कल्पना ने बताया कि उन्होंने आधार केंद्र में जाना था, लेकिन यहां पहुंचने पर इसके बंद होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार को गुड फ्राइडे का अवकाश है। ऐसे में शनिवार को कार्यालय खुलेंगे। फिर रविवार को पुन: अवकाश रहेगा। सोमवार से स्थिति पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि फिलहाल परिसर में पुलिस फोर्स तैनात है। जब तक जरूरत महसूस की जाएगी, पुलिस बल तैनात रहेगा। हर गतिविधि पर नजर रहेगी।