फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Poisonous liquor case: Four accused arrested from MC used to watch the work of bottling plant in Nalagarh

जहरीली शराब मामला: नालागढ़ में बाटलिंग प्लांट का काम देखते थे एमसी से गिरफ्तार चारों आरोपी

Mon, 31 Jan 2022 10:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 31 Jan 2022 10:34 PM IST
सार

जहरीली शराब मामले में चल रही जांच की समीक्षा के लिए सोमवार को डीजीपी संजय कुंडू सुंदरनगर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों से पूछताछ भी की। डीआईजी मधूसूदन और एसपी शालिनी अग्निहोत्री भी इस दौरान मौजूद रहीं। वहीं, मध्यप्रदेश में गिरफ्तार चार और आरोपियों को पुलिस संदरनगर ला रही है। 

विज्ञापन
Poisonous liquor case: Four accused arrested from MC used to watch the work of bottling plant in Nalagarh
गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : Social Media

विस्तार

जहरीली शराब के मामले में चार आरोपियों की पुलिस रिमांड अदालत ने दो फरवरी तक बढ़ा दी है। दो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 15 में से छह आरोपियों की पुलिस रिमांड 31 तक थी, सोमवार को सभी को सुंदरनगर अदालत में पेश किया गया। वहीं नौ आरोपी पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं। जहरीली शराब मामले में चल रही जांच की समीक्षा के लिए सोमवार को डीजीपी संजय कुंडू सुंदरनगर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों से पूछताछ भी की। डीआईजी मधूसूदन और एसपी शालिनी अग्निहोत्री भी इस दौरान मौजूद रहीं। वहीं, मध्यप्रदेश में गिरफ्तार चार और आरोपियों को पुलिस संदरनगर ला रही है।  इनमें शराब कांड का आरोपी गुरदेव सिंह निवासी थाना नयनादेवी जिला बिलासपुर, 24 साल का राकेश निवासी ऊना, वीरेंद्र बिलासपुर और अनिल कांगड़ा शामिल हैं।

विज्ञापन



सूत्रों के अनुसार चारों आरोपी नालागढ़ स्थित बाटलिंग प्लांट का काम देखते थे। इस प्लांट के तार सुंदरनगर में जहरीली शराब से सात लोगों की मौत से जुड़ने के बाद पुलिस चारों की तलाश में थी। एटीएम कार्ड ट्राजेंक्शन, मोबाइल लाकेशन के आधार पर चारों को ट्रेस किया गया। दूसरी और एसआइटी ने कांगड़ा के पालमपुर से एक ट्रक बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को अंदेशा है कि ट्रक में ऊना जिला के अंब से जहरीली और नकली शराब के कच्चे माल की सप्लाई की जाती रही है। यह ट्रक गौरव मिन्हास के एक नजदीकी के नाम पंजीकृत है ट्रक। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि अदालत ने नीरज ठाकुर व स्प्रिट सप्लायर सागर सैनी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गौरव, कालू, अजय ग्रोवर व संतोष का पुलिस रिमांड दो फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

 

नंगल में शराब के साथ धरे युवक ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष और महासचिव

वहीं, जहरीली शराब मामले में हमीरपुर जिला कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की गिरफ्तारी के बाद अब मंडी जिले के कांग्रेस के दो ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों की अवैध शराब के मामले में नंगल से रविवार को गिरफ्तारी हुई है। दोनों पदाधिकारियों को पंजाब की नंगल पुलिस ने रविवार को अंग्रेजी शराब की तीन पेटियों के साथ पकड़ा था। दोनों चंडीगढ़ से चोरी छिपे शराब की पेटियां अपनी गाड़ी में जोगिंद्रनगर ला रहे थे। आरोपियों में राकेश धरवाल जोगिंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष है तो दूसरा लक्की ठाकुर ब्लॉक महासचिव है। जिस गाड़ी से अंग्रेजी शराब की तीन पेटियां बरामद हुई हैं, वह महासचिव लक्की ठाकुर के नाम पंजीकृत है। राकेश धरवाल पूर्व में प्रदेश कांग्रेस के सचिव रह चुके हैं।

बताया जा रहा है कि राकेश धरवाल के घर में कुछ दिन बाद कोई कार्यक्रम था। इसके लिए चंडीगढ़ से शराब की पेटियां लाई जा रही थीं। सुंदरनगर उपमंडल की सलापड़ व कांगू प चायत में जहरीली शराब के सेवन से सात लोगों की मौत के बाद राकेश धरवाल ने प्रदेश सरकार पर जमकर सवाल उठाए थे। वहीं, सोशल मीडिया कांग्रेस के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी को लेकर खूब हो हल्ला मचा है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं अनुशासन समिति के सदस्य चेतराम ठाकुर ने पूरे मामले में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया। राकेश धरवाल व लक्की ठाकुर का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed