फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Poison Found in water Tank at Ponta.

पशुचारे के बाद पानी की टंकी में भी मिलाया जहर, दहशत में लोग

Sat, 05 Nov 2016 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धौलाकुआं (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, धौलाकुआं (सिरमौर) Updated Sat, 05 Nov 2016 08:45 AM IST
विज्ञापन
Poison Found in water Tank at Ponta.

पानी के टैंकों में जहर मिलाने का सिलसिला जारी है। इस बार हिमाचल के पांवटा में कुछ शरारती तत्वों ने पीने के पानी जहरीला पदार्थ मिला दिया। यहां विकास खंड पांवटा की कुडियों पंचायत के टोका नगला गांव में एक परिवार की पानी की टंकी में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ मिलाया गया।

विज्ञापन


इससे इलाके में दहशत का माहौल है। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को इसकी शिकायत की है जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने मौके का दौरा कर पानी के सैंपल भी भरे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। डीएसपी भीष्म ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह टोका नगला गांव के शरीफ मोहमद पुत्र नूर मोहम्मद के घर पर रखी पानी की टंकी में रात के समय किसी ने दवाई डाल दी। घर के लोग जब सुबह उठे और घर में छोटी लड़की बाथरूम में नहाने लगी तो पानी में दुर्गंध थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद लिए गए सैंपल, पशुचारे में भी जहर

Poison Found in water Tank at Ponta.

लड़की ने नहाने से पहले ही पानी बंद कर दिया और परिजनों को जानकारी दी। परिवार वालों को पानी में जहरीला पदार्थ मिलाए होने का शक हुआ। लिहाजा, परिवार के मुखिया शरीफ मोहम्मद ने पंचायत प्रधान शरवण सिंह को इसकी जानकारी दी। उन्होंने मौके का दौरा किया।

इसकी सूचना पांवटा पुलिस को दी गई। पांवटा पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की है। डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पानी के सैंपल लिए गए हैं।

यह किसकी हरकत है इसका पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी गांव में ऐसी घटना हो चुकी है। गांव में जहर डालने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी टोका गांव के मोहम्मद इकबाल के घर में पशु चारे में जहर मिलाया गया था। पिछले वर्ष हुई इस घटना में दो गाय की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed