फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pmo ordered chief secretary of himachal to take action in bad food case

पीएमओ ने हिमाचल के मुख्य सचिव को दिये ये आदेश, यहां जानिए पूरा मामला

Fri, 20 Apr 2018 09:48 AM IST
धीरज कुमार बेनीवाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
धीरज कुमार बेनीवाल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Apr 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
pmo ordered chief secretary of himachal to take action in bad food case

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों को पेश आ रही परेशानी को गंभीरता से लिया है। हाईकोर्ट के एक अधिकारी ने प्रदेश परिवहन विभाग से अनुबंधित वॉल्वो बस व रेस्तरां में खराब खाने व बदसलूकी की शिकायत की थी। 

विज्ञापन


इस शिकायत में इन हालात को अतिथि देवो भव मुहिम की राह में बाधा बताया गया था। पीएमओ ने दिल्ली हाईकोर्ट में प्रशासनिक अधिकारी एसपी गुप्ता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव को शिकायत पर कार्रवाई करने व शिकायतकर्ता को इससे अवगत कराने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन

कार्रवाई संबंधी पत्र पोर्टल पर भी अपलोड करने का निर्देश

pmo ordered chief secretary of himachal to take action in bad food case

कार्रवाई संबंधी पत्र पोर्टल पर भी अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।  दरअसल, शिकायतकर्ता एसपी गुप्ता परिवार के साथ 28 मार्च 2018 को वॉल्वो बस से मनाली गए थे। यह बस बहुत बुरी हालत में थी, यहां तक सीटें भी बेहद घटिया थीं।

मनाली से लौटते समय भी चार अप्रैल को वैसी ही बस में शिकायतकर्ता को वापस आना पड़ा। यह बस वापसी में बिलासपुर स्थित फूड प्लाजा पर रुकी। वहां पर बेहद घटिया खाना परोसा गया, जब इसकी शिकायत की गई तो मालिक ने अपने नौकरों के साथ मिलकर एसपी गुप्ता से बदसलूकी की।

उन्होंने किसी तरह बस में बैठकर अपनी जान बचाई। इस दौरान बस चालक व कंडक्टर ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। दिल्ली आकर इसकी शिकायत हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन महानिदेशक को की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed