{"_id":"57df61d84f1c1b5f13a82afe","slug":"pm-narendra-modi-visit-to-himachal-in-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले माह हिमाचल आ सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले माह हिमाचल आ सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर/घुमारवीं
Updated Mon, 19 Sep 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि अगले महीने नौ अक्तूबर को नरेंद्र मोदी का हिमाचल आने का कार्यक्रम बन रहा है। उन्होंने कहा कि इ दौरान प्रधान मंत्री करोड़ों की योजनाओं की घोषणा कर करेंगे। प्रधानमंत्री यहां हाइड्रो कॉलेज, एम्स का शिलान्यास, रामपुर बिजली परियोजना और कोल बांध परियोजना का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
पूर्व सीएम बिलासपुर में क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे हैं। यहां उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ियों को कीटें भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के फोरलेन विस्थापितों को प्रदेश सरकार की नालायकी की वजह से चार गुणा मुआवजा नहीं मिल रहा है जबकि केंद्र इस संबंध में एलान कर चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 1191 में ऊना से नंगल रेल लाइन भाजपा की देन हैं। वहीं लेह रेल लाइन भी भाजपा का सपना है। जिसे पूरा करने के लिए केंद्र ने 16 हजार करोड़ की राशि अदा कर दी है। वहीं उन्होंने कहा कि वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा उन्होंने 1990 में संसद में उठाया था। आज पूर्व सैनिकों को केंद्र ने वन रैंक वन पेंशन का लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि पूछो पूर्व सैनिकों से अच्छे दिन आए या नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर 1.15 करोड़ लोगों ने गैस सब्सीडी छोड़ दी। जिसके बदले गरीब महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन देने के लिए उजबला योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि पूछों उस गरीब महिला से जिसे गैस कनेक्शन मिला है अच्छे दिन आए या नहीं। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर को चार हाइवे दिलाने में पूर्व सांसद का अहम योगदान है।
इससे पहले घुमारवीं पहुंचने पर भाजपा मंडल घुमारवीं द्वारा स्थानीय विश्राम गृह में उनका स्वागत किया गया इस अवसर पर प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कार्यकर्ताओं से अनौपचारिक बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से विजय होगी धूमल ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की भारतीय जनता पार्टी जिलों की चारों सीटों पर विजय हासिल करेगी इस अवसर पर कार्यकर्ताओं
द्वारा सदर चुनाव क्षेत्र में शामिल की गई 5 पंचायतों को घुमारवीं चुनाव क्षेत्र में शामिल करने की मांग को भी उठाया। मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, राजेंद्र गर्ग, महेंद्र धर्माणी, विक्रम शर्मा, जोरावर सिंह पटियाल, विकास राव नवीन शर्मा, कुलदीप ठाकु र, महेंद्र पाल,
जिला भाजपा उपाध्यक्ष नवीन शर्मा आदि उपस्थित थे। वहीं चांद पूर में पूर्व सांसद सुरेश चंदेल सहित सदर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम का स्वागत किया। जिसके बाद सीएम लुहणू क्रिकेट स्टेडियम में कार्यक्रम में भाग लेंगे के लिए रवाना हुए।
पंचायती राज संस्थाओं को कमजोर करने की हो रही कोशिश- पंचायती राज महासंघ हमीरपुर का प्रतिनिधिमंडल समस्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। पंचायती राज महासंघ की हमीरपुर जिला इकाई के अध्यक्ष संजीव रिंतु के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री से उनके निवास स्थान पर भेंट की।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक अभिन्न अंग होती हैं, लेकिन पंचायती राज संस्थाओं की शक्तियां छीन व्यवस्था को अपंग बनाया जा रहा है। यही कारण है कि पंचायती राज संस्था के चुने हुए प्रतिनिधियों को अपने हक की लड़ाई लड़ने को मजबूर होना पड़ रहा है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी उचित मांगों को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। भाजपा सरकार बनने पर चुने हुए प्रतिनिधियों का मान सम्मान बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आगामी पांच
वर्षों में पंचायतों को 85-85 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाई है, जिससे पंचायतें अपने स्तर पर सुदृढ़ हो सकें। इस अवसर पर पंचायती राज महासंघ के जिला अध्यक्ष संजीव रिंतु के साथ महामंत्री उषा बिरला, अश्वनी गथानिया, सुरेंद्र मिन्हास, प्रकाश चंद, रमा चौहान मौजूद रहे।