फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   pm narendra modi shimla visit and rain forecat on 31 May 2022 in himahal pradesh

PM Modi Shimla Visit: प्रधानमंत्री मोदी की शिमला रैली पर मंडरा रहा बारिश का साया

Sat, 28 May 2022 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 28 May 2022 10:35 AM IST
सार

प्रदेश के कई क्षेत्रों में 31 मई को मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 31 मई को राजधानी शिमला में रैली प्रस्तावित है।

विज्ञापन
pm narendra modi shimla visit and rain forecat on 31 May 2022 in himahal pradesh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 31 मई को राजधानी शिमला में प्रस्तावित रैली पर बारिश का साया मंडरा रहा है। शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में 31 मई को मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 30 मई को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


शनिवार को भी प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में अधिकतम तापमान फिर चढ़ना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को इन जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 31 मई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र    अधिकतम    न्यूनतम

ऊना    38.6    22.7
बिलासपुर    35.5    22.0
कांगड़ा    34.9    21.1
हमीरपुर    34.6    19.1
चंबा    33.7    19.3
धर्मशाला    32.0    20.0
नाहन    31.0    22.5    
सोलन    30.0    15.7
शिमला    23.6    15.0
कल्पा    23.0    8.4    
केलांग    21.7    6.9

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed