फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM Narendra Modi Rally in Shimla convey the message of himachal vidhan sabha election

मोदी रैली से हिमाचल विस चुनाव का बिगुल फूंकेगी भाजपा

Tue, 25 Apr 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 25 Apr 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Rally in Shimla convey the message of himachal vidhan sabha election

हिमाचल फतह करने के लिए भाजपा आलाकमान ने अब सूबे पर फोकस कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी की शिमला रैली से भाजपा सूबे में चुनाव का बिगुल फूंकेगी। प्रदेश में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव हैं। यही वजह है कि प्रधानमंत्री ने देश में सस्ती हवाई सेवा को लांच करने के लिए हिमाचल को चुना। 

विज्ञापन


चूंकि, अंग्रेजों के जमाने में समर कैपिटल रहे शिमला में कई वर्षों से हवाई सेवाएं बंद थीं। ऐसे में पीएम मोदी यहां से सस्ती उड़ानों का शुभारंभ कर प्रदेश में सियासी उड़ान भी भरने का प्रयास करेंगे। हवाई सेवाओं का शुभारंभ करने के साथ पीएम भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भी भरेंगे। 
विज्ञापन


उधर, प्रदेश भाजपा मोदी की रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुट गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। प्रदेश में मोदी लहर है। मोदी की रैली के दौरान प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार हटाओ, हिमाचल बचाओ का नारा भी देंगे। भाजपा सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


35 हजार से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रिज मैदान पर होने वाली रैली में 35 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। रिज मैदान की क्षमता इतनी ही आंकी गई है। पहले दो फेज में बैठने के लिए दरियां बिछाई जाएंगी, उसके पीछे कुर्सियां लगाई जाएंगी। 


नगर निगम चुनाव में भी माहौल बनाने का प्रयास
शिमला में इन दिनों नगर निगम चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से निगम की सत्ता काबिज करने के लिए माहौल बनाने का भी प्रयास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed