फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM Narendra Modi gave big responsibility to the Himachal Governor acharya Devvrat

पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के राज्यपाल देवव्रत को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Wed, 06 Jun 2018 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 06 Jun 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi gave big responsibility to the Himachal Governor acharya Devvrat

देश में कृषि विकास की दिशा में राज्यपाल आचार्य देवव्रत अहम भूमिका निभाएंगे। शून्य लागत प्राकृतिक कृषि को विस्तार देने के लिए वह समन्वयक के तौर पर कार्य कर इस मॉडल को व्यवहारिक रूप देने के लिए रूपरेखा तैयार करेंगे। 

विज्ञापन


इस बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राकृतिक कृषि में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी कि वे किसानों की आय दोगुनी करने और उन्हें आत्मनिर्भर करने की दिशा में शून्यलागत प्राकृतिक कृषि के प्रचार व प्रसार में राज्यपालों का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन


राज्यपाल के प्रवक्ता ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित एक बैठक के दौरान केंद्र की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उधर, राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित दो दिवसीय 49वें राज्यपाल सम्मेलन में शिरकत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुना करने के संकल्प पर हिमाचल गंभीर

PM Narendra Modi gave big responsibility to the Himachal Governor acharya Devvrat
इस दौरान उन्होंने कृषि के अतिरिक्त, केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं का प्रदेश में सुचारु कार्यान्वयन, विश्वविद्यालय स्तर पर गुणात्मक शिक्षा व शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के प्रयास, कौशल विकास, आंतरिक सुरक्षा, राजभवन के माध्यम से नव प्रोत्साहन की दिशा में कार्य और सामाजिक सरोकार के अन्य विषयों पर चर्चा की।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के किसानों की आय को वर्ष 2022 तक दोगुना करने के संकल्प पर हिमाचल गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए शून्य लागत प्राकृतिक कृषि का विकल्प दिया है।

गो पालन से जुड़ी इस प्राकृतिक कृषि की विस्तृत जानकारी को लेकर उन्होंने शून्य लागत प्राकृतिक कृषि नाम से एक पुस्तक का लेखन व प्रकाशन भी किया है जिसे प्रदेश के किसानों को नि:शुल्क वितरित किया जा रहा है। 

प्रदेश में प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान योजना शुरू 

PM Narendra Modi gave big responsibility to the Himachal Governor acharya Devvrat

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस वित्त वर्ष के लिए 25 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान नामक एक महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है जो प्राकृतिक कृषि पर आधारित है।

इसके तहत प्रदेश के कांगड़ा, मंडी जिला और सोलन जिलों में किसानों के प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया है। इन शिविरों को निचले स्तर तक आयोजित किया जा रहा है और मास्टर ट्रेनर तैयार कर किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। 

राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने पीएचडी कर रहे विद्यार्थियों को किसानों से सीधे जोड़ने और उनके शोध कार्य किसानों के खेत में करने को कहा है। राज्यपाल के तौर पर उन्होंने हिमाचल में स्वच्छता, जल एवं पर्यावरण

संरक्षण के लिए कार्य, कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम, नशा मुक्ति, शून्य लागत प्राकृतिक कृषि एवं गो पालन और जातिवाद को समाप्त करने के लिए सामाजिक समरसता कायम करना जैसे अभियान शुरू किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed