{"_id":"5df4886f8ebc3e87d53c36a3","slug":"pm-narendra-modi-advise-students-in-januar-for-tackling-exams-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी विद्यार्थियों को देंगे परीक्षाओं का तनाव दूर भगाने का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी विद्यार्थियों को देंगे परीक्षाओं का तनाव दूर भगाने का मंत्र
Sat, 14 Dec 2019 12:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शुरू होने जा रहीं वार्षिक परीक्षाओं को लेकर तनाव में चल रहे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को 16 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष मंत्र देंगे। नई दिल्ली में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी विद्यार्थियों को तनाव से दूर रहने के उपाय सुझाएंगे।
विज्ञापन
मोदी के कार्यक्रम का प्रदेश के 3500 सरकारी स्कूलों सहित निजी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। छठी से जमा दो कक्षा के स्कूली विद्यार्थियों और कॉलेज-विवि के विद्यार्थियों को यह कार्यक्रम दिखाया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए सभी जिला उपायुक्तों, शिक्षा उपनिदेशकों का सहयोग लिया जाएगा। प्रदेश के आठ लाख विद्यार्थियों को कार्यक्रम दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें सात लाख स्कूली और एक लाख कॉलेज-विवि विद्यार्थी शामिल होंगे। स्कूलों-कॉलेजों में इंटरनेट सुविधा से जुड़ी कंप्यूटर लैबों में यह कार्यक्रम दिखाया जाएगा। जहां इंटरनेट या कंप्यूटर नहीं हैं, वहां टीवी या स्क्रीन लगाकर दूरदर्शन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण होगा। जहां टीवी का इंतजाम नहीं होगा, वहां रेडियों सेट से कार्यक्रम सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
पीएम से सवाल भी पूछ सकते हैं विद्यार्थी
प्रधानमंत्री इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी देंगे। विद्यार्थी केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए एग्जाम स्ट्रेस लिंक के माध्यम से 23 दिसंबर तक सवाल पूछ सकते हैं। नवीं कक्षा से आगे की कक्षाओं वाले विद्यार्थी ही सवाल पूछ सकते हैं। सवाल केवल परीक्षाओं के तनाव से जुड़ा होना चाहिए।