फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PM Modi will come to Dharamsala to hold a meeting of President and Chief Secretaries for the convocation of CU

हिमाचल: सीयू के दीक्षांत समारोह के लिए राष्ट्रपति और मुख्य सचिवों की बैठक लेने धर्मशाला आएंगे पीएम मोदी

Thu, 19 May 2022 11:12 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 May 2022 11:12 AM IST
सार

10 जून को होने वाले हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के छठे दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बतौर मुख्यातिथि धर्मशाला आ रहे हैं। वहीं, 17 और 18 जून को देशभर के मुख्य सचिवों की बैठक लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी धर्मशाला पहुंचेंगे।

विज्ञापन
PM Modi will come to Dharamsala to hold a meeting of President and Chief Secretaries for the convocation of CU
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री ही नहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अगले माह धर्मशाला में रात को ठहराव कर हसीन वादियों का दीदार करेंगे। 10 जून को होने वाले हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के छठे दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बतौर मुख्यातिथि धर्मशाला आ रहे हैं। वहीं, 17 और 18 जून को देशभर के मुख्य सचिवों की बैठक लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी धर्मशाला पहुंचेंगे। केंद्र सरकार ने उनका दौरा फाइनल कर दिया है। सीयू के दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति सर्किट हाउस धर्मशाला में रात्रि विश्राम करेंगे। राष्ट्रपति का यह कार्यक्रम फाइनल हो गया है। जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिल गई है। जिला प्रशासन अब तैयारियों में जुट गया है। 11 जून को राष्ट्रपति कुल्लू में एक कार्यक्रम के लिए भी जाएंगे। दीक्षांत समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


वहीं, ऐसा पहली बार होगा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार हिमाचल प्रदेश में दो रातें और तीन दिन देवभूमि में काटेंगे। सूत्रों के अनुसार पीएमओ से डीसी कांगड़ा को मोदी के कार्यक्रम के फाइनल होने का पत्र मिला है। पत्र में लिखा है कि 23 और 24 मई को एसपीजी की टीम धर्मशाला आकर मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठकें करेगी। अभी तक जो कार्यक्रम तय हुआ है, उसके अनुसार 16 जून को कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री हेलिकाप्टर से चंबा जाकर रैली करेंगे। उसी रात पीएम धर्मशाला आकर सर्किट हाउस में ठहरेंगे। 17 और 18 जून को पीएम मुख्य सचिवों की बैठकें धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में लेंगे। 18 जून को पीएम धर्मशाला से वापस चले जाएंगे। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि पीएम मोदी के धर्मशाला के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed