फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM Modi talked direct to 41 beneficiaries in dharamshala himachal

पीएम मोदी ने 41 लाभार्थियों से की सीधी बात, जानिए क्या कहा

Fri, 28 Dec 2018 05:00 AM IST
ashok chauhan हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: ashok chauhan Updated Fri, 28 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
PM Modi talked direct to 41 beneficiaries in dharamshala himachal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन आभार रैली को संबोधित करने से पहले विभिन्न योजनाओं के 41 लाभार्थियों से सीधी बात की। सबसे पहले मोदी ने आयुष्मान भारत की लाभार्थी 65 वर्षीय स्वर्णा देवी से पूछा, अब कैसा लग रहा है।

विज्ञापन


आपको क्या तकलीफ हुई थी। जिस पर कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां खंड के मुम्ता गांव की स्वर्णा देवी ने अपनी बीमारी के बारे में पीएम के समक्ष पूरा ब्यौरा रखा। स्वर्णा देवी ने कहा कि पिछले आठ-नौ साल से वह बीमारी से ग्रस्त थीं।
विज्ञापन


तीन महीने पहले ही पति की मौत हो गई थी, जो बीएसएफ से 1992 में सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद से वह अपने चार बेटों में से दूसरे नंबर के बेटे के साथ रह रहीं थी। पिछले दिनों बीमारी बढ़ गई, तो उन्होंने टांडा मेडिकल कालेज में आयुष्मान भारत के तहत कार्ड बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद उनका उपचार नि:शुल्क हुआ। 11 नवंबर को स्वर्णा की एंजियोग्राफी हुई थी और 18 दिसंबर को स्टेंट पड़ा था। स्वर्णा ने कहा कि वह बीमारी से राहत महसूस कर रही हैं।

स्वर्णा का नाम पीएम मोदी ने खुद लिया, जबकि उसके बाद लाभार्थियों से नाम पूछकर बात की। पीएम ने सभी महिला लाभार्थियों से उनको मिले लाभ या कारोबार के बारे में बारी-बारी जानकारी ली।     

इन लाभार्थियों से मिले प्रधानमंत्री       

PM Modi talked direct to 41 beneficiaries in dharamshala himachal

खिम दासी (थुनाग), ओम प्रकाश चौधरी (सिद्घबाड़ी, धर्मशाला), अनिल कुमार (धर्मशाला), लाल सिंह (सकोह, धर्मशाला), स्वर्णा देवी (नगरोटा बगवां), मोहन सिंह (शिमला), कृष्णा देवी (ठियोग), चमन लाल( ऊना), वीना कुमारी (ऊना), शकुंतला देवी (कुल्लू), भीमी देवी (कुल्लू), सरिता देवी (घुमारवीं), कृष्णा देवी (झंडूता), संतोष कुमारी (नाहन), नीलम (नाहन), मनीष जम्वाल (मैहला,चंबा), देवी सिंह (चंबा), अशोक कुमार (सलूणी, चंबा), विओम सिंह बिष्ठ (कल्पा), प्रवीण कुमार (कल्पा), रतो देवी (भल्लता,धर्मशाला), सोनिया देवी(फतेहपुर, कांगड़ा), शालिनी देवी (बगली,धर्मशाला), उदय लक्ष्मी(बैजनाथ), पीयूगला देवी (तंगरोटी,धर्मशाला), सुदर्शना देवी(रैत, कांगड़ा), अनिता देवी(पंतेहड़ पास्सू,धर्मशाला), मनोज कुमार(भवारना), सरिता(श्यामनगर,धर्मशाला), अमनदीप सिंह(देहरा), सुनिता देवी(धर्मशाला), रचना (सकोह,धर्मशाला), विजय लक्ष्मी(लंबागांव, कांगड़ा), पुन्नी लाल(धर्मशाला), क्यारू राम(धर्मशाला), लता कुमारी (जोगिंद्रनगर), अश्वनी राठी (पनारसा,मंडी), सुरजीत कुमार(हमीरपुर), अंबिका धीमान (हमीरपुर), ज्ञान चंद(कसौली, सोलन), अंजू (नालागढ़, सोलन)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed