फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pm modi said statement over corruption eradication in dharamshala himachal

चौकीदार सोने को तैयार नहीं, डर से चोरों की नींद हो रही हराम: मोदी

Thu, 27 Dec 2018 04:23 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Thu, 27 Dec 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
pm modi said statement over corruption eradication in dharamshala himachal

जयराम सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर धर्मशाला में आयोजित जन आभार रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला।

विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि सरकारी खजाने को निजी उपयोग के लिए इस्तेमाल किया गया। छह करोड़ लोग ऐसे थे जिनका जन्म ही नहीं हुआ लेकिन सरकार कागजों में वे लाभार्थी बन गए। सरकारी खजाने से उनके खाते में पैसे जाते थे।
विज्ञापन


90 हजार करोड़ रुपये सरकारी खजाने से दिया गया। कहा कि अब इन सब की दुकान मोदी ने बंद करवा दी। मोदी लड़ाई को छोड़ने वाला नहीं। पीएम ने कहा कि उनकी चोरी बंद हो गई तो मोदी को चोर बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको चोरीदार से डर लगने लगा है। मोदी ने कहा कि चोरों की नींद हराम हो गई है कि चौकीदार सोने को तैयार नहीं। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर देश में ईमानदारी के प्रयास और ईमानदारी की सरकार जारी रहेंगे। गौर हो कि बीते दिनों राहुल गांधी ने कहा था कि देश का चौकीदार चोर है।

प्रदर्शनी और लघु फिल्म  पर फिदा हुए पीएम मोदी बो

pm modi said statement over corruption eradication in dharamshala himachal

जयराम सरकार के एक साल के कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम की प्रर्दशनी और लघु फिल्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिदा हो गए। उन्होंने कहा कि एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों और आगामी योजनाएं देश के अन्य राज्यों के लिए मिसाल बन गई हैं।

साई मैदान से पुलिस मैदान पहुंचने के बाद पीएम ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी स्थल पर लगी हर एक स्टॉल का बारीकी से अवलोकन किया।

पीएम ने सबसे पहले पर्यटन विभाग का स्टॉल देखा, जिसमें हिमाचल के विभिन्न पर्यटक स्थलों को कटऑट लगाकर सजाया गया था। उसके बाद मोदी ने उद्योग, भाषा एवं संस्कृति विभाग, कौशल विकास, हिम ऊर्जा, ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क, शिक्षा, एचआरटीसी की योजनाओं की प्रदर्शनी

को गौर से देखा। उसके बाद रैली स्थल में लगी एलइडी पर ही पीएम नरेंद्र मोदी ने जयराम सरकार की उपलब्धियों की लघु फिल्म की लॉचिंग की। रैली स्थल पर मौजूद लोगों को लघु फिल्म दिखाई गई।

जिसके बाद पीएम ने अपने भाषण में लघु फिल्म को हर मोबाइल तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इतने छोटे कार्यकाल में जयराम सरकार ने हिमाचल में सराहनीय काम किए हैं।

शांता, धूमल और नड्डा का नहीं हुआ भाषण

pm modi said statement over corruption eradication in dharamshala himachal

पुलिस मैदान धर्मशाला में जयराम सरकार के एक साल के जश्न में प्रदेश के वरिष्ठ नेता केंद्रीय स्वाथ्य मंत्री जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का भाषण नहीं हुआ।

रैली के मंच पर तीनों नेताओं को संबोधन का मौका नहीं दिया गया, जबकि कांगड़ा के चार में से तीन मंत्रियों ने ही मंच से जनता का संबोधन किया। रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने से पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कांगड़ा के चारों मंत्रियों के नाम जनता को संबोधित करने वाले

वक्ताओं के रूप में लिए। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी और खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने तो संबोधन किया। लेकिन, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर को संबोधन का मौका नहीं मिल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed