फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM modi rally: 51 thousand workers will gather from Mandi-Sundarnagar

पीएम मोदी की रैली: मंडी-सुंदरनगर से ही जुटेंगे 51 हजार कार्यकर्ता

Fri, 24 Dec 2021 05:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Dec 2021 05:49 PM IST
सार

सभी संगठनात्मक जिलों के लिए पार्टी ने विधानसभा क्षेत्रवार कार्यकर्ता पहुंचाने की जिम्मेदारी दे दी है। मंडी और आसपास के क्षेत्रों पर ज्यादा जोर दिया गया है। दूर और पहाड़ी इलाकों से भी मौजूदगी सुनिश्चित करने की तैयारी है। अकेले मंडी और सुंदरनगर संगठनात्मक जिले से ही 51 हजार कार्यकर्ता जुटाए जाएंगे। 

विज्ञापन
PM modi rally: 51 thousand workers will gather from Mandi-Sundarnagar
पीएम की रैली के लिए तैयारियां जोरों पर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर मंडी में 27 दिसंबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भाजपा ने 89 हजार कार्यकर्ताओं को पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सभी संगठनात्मक जिलों के लिए पार्टी ने विधानसभा क्षेत्रवार कार्यकर्ता पहुंचाने की जिम्मेदारी दे दी है। मंडी और आसपास के क्षेत्रों पर ज्यादा जोर दिया गया है। दूर और पहाड़ी इलाकों से भी मौजूदगी सुनिश्चित करने की तैयारी है। अकेले मंडी और सुंदरनगर संगठनात्मक जिले से ही 51 हजार कार्यकर्ता जुटाए जाएंगे। सबसे ज्यादा मंडी सदर से 10 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


संगठनात्मक जिला मंडी की कुल पांच सीटों से 29 हजार, सुंदरनगर जिले की पांच सीटों से 22 हजार कार्यकर्ताओं को पहुंचाया जाएगा। चंबा जिले को एक हजार, नूरपुर, देहरा, कांगड़ा और पालमपुर संगठनात्मक जिला को करीब सात हजार, कुल्लू को बारह हजार, हमीरपुर को पांच हजार, ऊना को 2200, बिलासपुर को 5500, सोलन को 1300, सिरमौर को 1600 का लक्ष्य मिला है। पार्टी के महासू और शिमला संगठनात्मक जिले को मिलाकर शिमला से 1100 कार्यकर्ताओं को भेजने की जिम्मेदारी दी गई है। लाहौल-स्पीति से एक हजार और किन्नौर से 500 कार्यकर्ताओं को रैली में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए वाहनों की व्यवस्था भी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

1500 बसों में रैली के लिए लाए जाएंगे लोग

 मंडी में 27 दिसंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री मोदी की रैली के लिए परिवहन निगम की एक हजार बसों में लोगों को लाया जाएगा। इसके अलावा 500 निजी बसों की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में 89 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। रैली के लिए इतनी संख्या में बसें लगाए जाने से हिमाचल में कई रूट प्रभावित होंगे। प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बसों की आवाजाही होने है।

जिला मुख्यालय में बसों को भेजा जाना है। इसके अलावा विधायकों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। उनके कहने पर भी क्षेत्र के लिए बसें भेजी जाएंगी। परिवहन निगम के निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि एक हजार बसों को स्पेयर रखा गया है। जैसे जैसे डिमांड आती रहेगी, बसें भेजी जाएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed