फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   plumber electrician facility at home.

एक फोन कॉल पर घर आएगा सस्ता प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन

Fri, 30 Oct 2015 09:40 AM IST
Updated Fri, 30 Oct 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
plumber electrician facility at home.

शहर के लोगों को अब एक फोन पर घर-द्वार पर सस्ता प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, मिस्त्री व विभिन्न उपकरणों की मरम्मत के लिए कारीगर मिल जाएगा। लोगों को यह सुविधा देने के लिए वीरवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव (शहरी विकास) मनीषा नंदा ने अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रदेश में अभी तक 540 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। विभाग और स्वयं सहायता समूह के गठन पर विचार कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत आने वाले प्रदेश के सभी कस्बों में चरणबद्ध तरीके से शहरी आजीविका केंद्र खोलने जाएं।

विज्ञापन

अंडरग्राउंड कूड़ेदान स्थापित करने के निर्देश

plumber electrician facility at home.

नंदा ने कहा कि शहरी विकास विभाग क्षेत्रों को कचरा मुक्त करने पर भी काम कर रहा है। उन्होंने धर्मशाला, सुंदरनगर व पांवटा साहिब में अंडरग्राउंड कूड़ेदान स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कूड़ेदान का उपयोग करने के लिए सामुदायिक जागरूकता अभियान चलाए जाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक घर में शौचालय, सामुदायिक शौचालयों और सार्वजनिक शौचालयों का सर्वेक्षण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 के अंत तक हिमाचल प्रदेश को पूर्ण रूप से खुला शौच मुक्त बनाया जाएगा। शहरी विकास विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed