फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Plotical issue in mc Ward

रोस्टर से पहले ही कई वार्डों में शुरू हो गया प्रचार

Tue, 22 Feb 2022 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
Plotical issue in mc Ward
नए वार्डों में सियासी घमासान शुरू, ब्रॉकहॉस्ट, शांकली और ढींगूधार में टिकट के कई तलबगार
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री के दरबार भर रहे हैं हाजिरी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी होने से पहले ही नए वार्डों में सियासत गरमाने लगी है। चुनाव लड़ने की चाह लिए जिला भाजपा के कई नेता अभी से प्रचार के लिए फील्ड में डट गए हैं। कई ऐसे हैं जो शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।
शहर में नगर निगम के सात नए वार्ड बनाए गए हैं। इनमें शांकली, ब्रॉकहास्ट, ढींगूधार, लोअर विकासनगर, कसुम्पटी टू, लोअर खलीनी और लोअर कृष्णानगर वार्ड शामिल हैं। शहर के शांकली वार्ड में पार्षद पद के लिए भाजपा के दो कार्यकर्ता अभी से अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। इनमें एक दावेदार भारद्वाज गुट से है तो दूसरा संजीव गुट का है। दोनों ने खुद को दावेदार बताते हुए वार्ड में फील्ड वर्क शुरू कर दिया है। हाल ही में संजीव गुट के दावेदार ने मंत्री सुरेश भारद्वाज से मिलकर भी अपनी दावेदारी जताई है।
विज्ञापन

वार्ड में आरक्षण रोस्टर क्या रहेगा, दोनों में से किसे पार्टी टिकट देगी, इस पर आने वाले दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। ब्रॉकहास्ट वार्ड में भी भाजपा के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने दावेदारी पेश की है। ढींगूधार में ठेकेदार से लेकर पार्टी कार्यकर्ता तक कई दावेदार हैं। उधर, कांग्रेस में भी नए वार्डों के दावेदारों को लेकर होड़ शुरू हो गई है। चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे कई कार्यकर्ता अभी से पार्टी पदाधिकारियों से नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। कई वर्तमान पार्षद भी दोबारा टिकट मिलने को लेकर आश्वस्त लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 मार्च को जारी होगा आरक्षण रोस्टर
जिला प्रशासन के अनुसार अभी जनता की आपत्तियों के समाधान की प्रक्रिया चल रही है। 24 फरवरी को अंतिम प्रस्ताव जारी होगा। इसके बाद भी लोग मंडलीय आयुक्त के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। वार्डों के परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 11 मार्च तक शहर में वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed