फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   plays attract audience in gaiety

Shimla News: हास्य पहाड़ी नाटक बिश्ती लाणी देखने उमड़ी भीड़

Sun, 28 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
plays attract audience in gaiety
शिमला के गेयटी थियेटर में बिश्ती लाणी नाटक में मंचन करते कलाकार। फोटो संवाद
मुख्य अतिथि भुवन शर्मा के साथ ठहाके लगाने के लिए मजबूर हुए दर्शक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के गॉथिक हॉल में रविवार को हास्य पहाड़ी नाटक बिश्ती लाणी के दूसरे शो के मंचन पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त भुवन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान भारी संख्या में दर्शक नाटक देखने पहुंचे। शाम 5:30 बजे कलाकारों के मंच पर आते ही हॉल दर्शकों की तालियों से गूंज उठा। पहले दृश्य में विवाह के रिश्ते का सीन दिखाया गया। इसमें कलाकारों के संवाद, उनकी हर एक पंक्ति ने दर्शकों और मुख्य अतिथि को हंसने पर मजबूर कर दिया। इस नाटक के मंचन के दौरान हॉल तालियों और ठहाकों से गूंज उठा। इस नाटक की पहाड़ी बोली, तेज संवाद, कॉमेडी और नोक-झोंक ने पूरे वातावरण को हास्य से भर दिया। इस प्रभावशाली प्रस्तुति का निर्देशन कपिल देव शर्मा ने किया है जिसे मंच पर रंगमंच संस्था दी बिगंर्स ने जीवंत बनाया। नाटक में अधिराज शर्मा, श्रुति रोहटा, कपिल देव शर्मा, रोहित कौशल और प्रियांशु ने सशक्त अभिनय से पात्रों को यादगार बना दिया। संगीत संयोजन पुनीत और प्रकाश संयोजन अशोक नरवाल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed