{"_id":"6aa3f0524ddf1d6a4c047837","slug":"players-won-in-sports-shimla-news-c-19-sml1002-784899-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचपीयू में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में नितिका और राजीव ने जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचपीयू में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में नितिका और राजीव ने जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन
महिला वर्ग में तनुजा और इशानी, पुरुष वर्ग में पंकज और सचनीश दूसरे व तीसरे स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि यूआईएलएस के निदेशक शिवराज डोगरा रहे। विभाग के चेयरपर्सन डॉ. मनोहर लाल ने उनका स्वागत किया। महिला वर्ग में नितिका ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। तनुजा दूसरे और इशानी तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में राजीव ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। पंकज दूसरे और सचनीश तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि शिवराज डोगरा ने कहा कि खेलें व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन की घोषणा शिक्षा संकाय के डीन प्रो. हरि सिंह ने की।