फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   players won in chess

Shimla News: शतरंज चैंपियनशिप में दयानंद स्कूल ने जीती ट्रॉफी

Sun, 09 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
players won in chess
प्रतियोगिता में जिले के 38 स्कूलों के 186 खिलाड़ियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला इंटर स्कूल शतरंज चैंपियनशिप में दयानंद पब्लिक स्कूल ने ट्रॉफी जीती। प्रतियोगिता में जिले के करीब 38 स्कूलों के 186 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में कुल 597 मुकाबले खेले गए।

शिमला चेस क्लब के संस्थापक बिक्रम कंवर ने बताया कि अंडर-12 लड़कों के वर्ग में डीएवी लक्कड़ बाजार के सृजन शर्मा ने पहला, राजकीय विद्यालय राजहाना के सगुन कुमार ने दूसरा और नवोदय विद्यालय ठियोग के दिव्यांश शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-12 लड़कियों में राजकीय विद्यालय राजहाना की अलका कुमारी प्रथम, लोरेटो कॉन्वेंट शिमला की राजविका ब्रांमटा द्वितीय और डीएवी-एसजेवीएन दत्तनगर रामपुर की सान्वी मेहता तृतीय रहीं। अंडर-15 लड़कों में सेंट एडवर्ड्स स्कूल के एल्स्टन सेबेस्टियन ने पहला और देवांश लतावा ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि ऑकलैंड बॉयज के अरिहंत चौहान तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-15 लड़कियों में दयानंद पब्लिक स्कूल की सुहानी सूद प्रथम, राजकीय विद्यालय चौड़ा मैदान की सुषमा चंदेल द्वितीय और राजकीय विद्यालय समरहिल की परवीना कुमारी तृतीय रहीं। तीनों आयु वर्गों में उत्कृष्ट सामूहिक प्रदर्शन के लिए दयानंद पब्लिक स्कूल, शिमला को बेस्ट स्कूल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. गीतिका सूद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed