फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Players will be selected through trials for rugby and wushu teams.

Shimla News: रग्बी और वुशू की टीमों में ट्रायल पर होगा खिलाड़ियों का चयन

Thu, 24 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Players will be selected through trials for rugby and wushu teams.
स्कूल खेलों में पहली बार होंगी वुशू और रग्बी की स्पर्धाएं, वुशू के लिए दीपा चौहान और रग्बी के लिए नंदलाल चयनकर्ता नियुक्त
विज्ञापन

रग्बी टीम के लिए ट्रायल 26 सितंबर को जुन्गा में होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्रदेश स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने स्कूल खेलों में पहली बार रग्बी और वुशू को शामिल किया है। प्रदेश में पहली बार स्कूल में इन खेलों की स्पर्धाएं होंगी।
रग्बी और वुशू की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय टीमों का चयन ट्रायल के आधार पर होगा। आदेशों के अनुसार, वुशू के लिए दीपा चौहान और रग्बी के लिए नंद लाल को चयनकर्ता नियुक्त किया है। शिक्षा विभाग ने टीमों के चयन के लिए ट्रायल की तिथियां और वैन्यू तय कर दिए हैं। उपनिदेशक उच्च शिक्षा ने ट्रायल के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही चयनकर्ताओं की भी नियुक्ति कर दी गई है। शिक्षा विभाग के अनुसार जिला शिमला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से दोनों खेलों की राज्य स्तरीय टीमों के गठन के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। लड़के और लड़कियों की टीमों के चयन के लिए अलग-अलग तिथियों पर ट्रायल होंगे।
विज्ञापन


रग्बी में लड़कियों की टीम के चयन के लिए ट्रायल 26 सितंबर को सुबह 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुन्गा में होंगे। वहीं अंडर-19 लड़कों के ट्रायल 2 अक्तूबर को सुबह 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुन्नी में होंगे। वुशू में लड़कों की टीम के चयन के लिए ट्रायल 2 अक्तूबर को सुबह 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लालपानी में होंगे। वहीं लड़कियों की टीम के ट्रायल 8 अक्तूबर को सुबह 10 बजे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामपुर में आयोजित किए जाएंगे। विभाग ने निर्देशों में स्पष्ट कहा है कि ट्रायल में वही खिलाड़ी पात्र होंगे जिनका जन्म 1 जनवरी 2008 या उसके बाद हुआ हो। खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचना होगा। इन्हें संस्थान के प्रधानाचार्य से हस्ताक्षरित तीन पात्रता प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। इनमें आधार कार्ड की सत्यापित प्रति, जन्म प्रमाणपत्र अथवा मैट्रिक प्रमाणपत्र की सत्यापित प्रति और अभिभावकों का रिस्क सर्टिफिकेट/अनापत्ति प्रमाणपत्र शामिल है। खिलाड़ियों को अपना खेल किट भी साथ लानी होगी। निर्देशों में कहा है कि चयन समिति और तकनीकी अधिकारियों की देखरेख में ट्रायल होंगे। इन ट्रायल के लिए चयनकर्ताओं की भी नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article