फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Player falls from building during ITI sports competition una, dies

Una News: आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान भवन की तीसरी मंजिल से गिरा खिलाड़ी, मौत

Sat, 06 Apr 2024 11:48 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Apr 2024 11:48 AM IST
सार

ऊना में चल रही निजी व सरकारी आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान एक खिलाड़ी की भवन की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। 

विज्ञापन
Player falls from building during ITI sports competition una, dies
ऊना में भवन से गिरकर खिलाड़ी की मौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में चल रही निजी व सरकारी आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान एक खिलाड़ी की भवन की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर जश्न और उत्साह का माहौल मातम में बदल गया। शनिवार को आईटीआई खेलों का समापन कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल में युवक का पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि, युवक के परिजन सुबह अस्पताल नहीं पहुंचे थे। इस कारण पोस्टमार्टम प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई। उधर पुलिस मामले में जांच कर रही है कि यह मामला गलती से इमारत की तीसरी मंजिल से गिरने का था या इसके पीछे कोई और कारण भी हैं। बता दें की थाना ऊना के अंतगर्त कृष्ण कुमार(19 ) पुत्र पवन कुमार निवासी धुदला तहसील बंगाणा आईटीआई ऊना में खेलों में हिस्सा लेने आया था। शुक्रवार को आईटीआई ऊना की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed