{"_id":"580467964f1c1b572c7028bd","slug":"play-back-singer-aaditya-narayan-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्में करने के सवाल पर क्या बोले आदित्य नारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्में करने के सवाल पर क्या बोले आदित्य नारायण
रोशन ठाकुर/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्श्व गायक उदित नारायण के पुत्र आदित्य नारायण का अभी फिल्में करने का कोई इरादा नहीं है। वे म्यूजिक पर ही फोकस रखना चाहते हैं। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या के स्टार गायक अपने पिता से गीत-संगीत की शिक्षा-दीक्षा लेने वाले युवा पार्श्व गायक आदित्य नारायण ने कहा कि उनका शुरू से गायकी का शौक रहा है।
विज्ञापन
वह अभी यारा वीडियो एलबम बना रहे हैं। इसकी शूटिंग हिमाचल की वादियों में की जाएगी। एलबम के शूटिंग के लिए एक सप्ताह हिमाचल में रहेंगे। अभी तक उनकी पांच वीडियो रिलीज हुई हैं। सभी टी-सीरीज के माध्यम से ही बाजार में आई हैं। जिंदगी वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है।
विज्ञापन
यू-ट्यूब पर करीब 40 लाख लोगों ने उसे पसंद किया है। उनकी दी ए टीम के नाम बैंड भी है। यह अभी तक करीब 125 शो कर चुका है। आदित्य ने कहा कि वह गाने को गाने के साथ-साथ खुद लिखते और कंपोज भी करते हैं। उनका पहला प्यार म्यूजिक है। वे इंडिपेंडेंट म्यूजिक को बढ़ावा देना चाहते हैं।
विज्ञापन
कहते हैं कि बीते दस साल में बॉलीवुड में म्यूजिक का स्तर गिर गया है। इस समय मायानगरी में करीब 500 गायक हैं। वे इसमें बदलाव लाना चाहते हैं। कहा कि हिमाचल में शूटिंग के लिए शानदार लोकेशन है।
पता नहीं क्यों कई निर्देशक और निर्माता पूरी यूनिट के साथ विदेशों में शूटिंग करने जाते हैं। इन दिनों वह यारा एलबम की शूटिंग कर रहे हैं। इसकी शूटिंग अगले एक सप्ताह तक हिमाचल के विभिन्न जगहों में होगी।
व्यास की धारा पर रिवर राफ्टिंग
चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से कुल्लू पहुंचे आदित्य नारायण ने व्यास की धारा पर रविवार सुबह रिवर राफ्टिंग का आनंद उठाया। पिरड़ी स्थित रिवर राफ्टिंग प्वाइंट से लेकर झिड़ी तक राफ्टिंग की।