{"_id":"660c1774c45b703606076309","slug":"platform-number-due-to-wall-cracking-movement-of-trains-stopped-on-two-shimla-news-c-19-sml1001-329255-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दीवार दरकने से प्लेटफार्म नंबर \nदो पर ट्रेनों की आवाजाही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दीवार दरकने से प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेनों की आवाजाही बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लाईओवर के कार्य के चलते आई दरारें
एक नंबर से ही चलेंगी सभी ट्रेनें, संचालन समय पर असर नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। विधानसभा के पास फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो की दीवार पर हल्की दरार पड़ गई है। रेलवे ने प्लेटफार्म नंबर दो को यात्रियों और ट्रेनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है।
प्लेटफार्म की दीवार को खतरा होते देख रेलवे ने फ्लाईओवर का काम भी रुकवा दिया है। इसके साथ ही फ्लाईओवर का पिलर लगाने के बजाय अब डंगे को हटाकर पीछे लगाने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेनों और यात्रियों की आवाजाही बंद कर दी है। रेलवे की जमीन पर विधानसभा के पास फ्लाईओवर के लिए पिलर लगाया जा रहा है। पिलर को मजबूती देने के लिए यहां डंगा लगाया गया। डंगे का ज्यादा वजन होने से नीचे रेलवे की दीवार पर दरारें पड़ गई हैं। रेलवे अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद मौके पर ही काम रुकवाया गया। रेलवे ने ठेकेदारों को डंगे को हटाकर पीछे लगाने के निर्देश दिए। कालका से शिमला आने वाली ट्रेनों में यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर दो पर उतारा जाता है। लेकिन अब प्लेटफार्म नंबर के दो बंद होने से प्लेटफार्म नंबर एक पर ही ट्रेनें पहुंच रही हैं और वहीं शिमला से कालका के लिए ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे के अनुसार प्लेटफार्म नंबर एक पर ही ट्रेनें आने और जाने से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई है। ट्रेनों का संचालन समय के अनुसार ही किया जा रहा है।
25 करोड़ से बन रहा फ्लाईओवर
कार्टरोड पर विक्ट्री टनल के पास लगने वाले यातायात जाम को खत्म कर लोगों को सुविधा देने के लिए विधानसभा के पास 25 करोड़ रुपये से फ्लाईओवर तैयार किया जा रहा है। फ्लाईओवर का निर्माण हिमाचल प्रदेश रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन यानी एचपीआरआईडीसी करवा रहा है। इस 220 मीटर लंबे फ्लाईओवर से बस अड्डे की ओर से विधानसभा, अनाडेल और चौड़ा मैदान जाने वाले वाहन फ्लाईओवर से रवाना होंगे।