{"_id":"6acf9108b6224f566008a6bc","slug":"plan-to-operate-badminton-and-tennis-courts-in-nabha-stalled-shimla-news-c-19-sml1002-803668-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नाभा में बैडमिंटन और टेनिस कोर्ट संचालन की योजना अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नाभा में बैडमिंटन और टेनिस कोर्ट संचालन की योजना अटकी
विज्ञापन
खिलाड़ियों को अभी करना होगा बैडमिंटन और टेनिस कोर्ट के लिए इंतजार, विभाग ने निर्धारित की है 1.89 लाख मासिक फीस विभाग को नहीं मिला संचालक, दोबारा शुरू की टेंडर प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के उपनगर नाभा में स्थित खेल विभाग के बैडमिंटन और टेनिस कोर्ट (बीटीसी ब्लॉक) का संचालन निजी हाथों में देने की योजना अटक गई है। इसके संचालन के लिए कोई कंपनी या संस्था आगे नहीं आ रही।
विभाग ने दूसरी बार टेंडर मांग लिए हैं। संचालन शुरू न होने से फिलहाल खिलाड़ियों को इसकी सुविधा के लिए इंतजार करना होगा। अभी इसे बंद रखा गया है। खेल विभाग ने अगस्त माह में नाभा कोर्ट और इससे जुड़े बीटीसी ब्लॉक के संचालन, रखरखाव और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए निजी संस्थाओं से टेंडर आमंत्रित किए थे लेकिन कोई आवेदन नहीं मिले। इसके बाद विभाग ने दोबारा आवेदन मांगे हैं। इच्छुक कंपनियां, संस्थाएं और स्पोर्ट्स सोसायटियां इसके संचालन के लिए आवेदन कर सकती हैं। इसके संचालन के लिए विभाग ने इसके लिए न्यूनतम मासिक लाइसेंस शुल्क 1.89 लाख रुपये रखा है। इसके साथ ही इच्छुक संस्थाओं को 50 हजार रुपये की ईएमडी भी जमा करने की शर्त रखी है। साथ ही लाइसेंस फीस में हर साल 10 प्रतिशत की वृद्धि करने की शर्त तय की है। इन शर्तों के साथ विभाग बीटीसी ब्लॉक को 5 सालों के संचालन का जिम्मा देने की तैयारी है।
विज्ञापन
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो संस्था सबसे अधिक बोली लगाएगी उसे ब्लॉक के संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी। विभाग ने आमंत्रित टेंडर में साफ किया है कि केवल पंजीकृत कंपनियां, एलएलपी, स्पोर्ट्स सोसायटी और ट्रस्ट ही आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो भी कंपनी, संस्था या स्पोर्ट्स सोसायटी ब्लॉक का संचालन करेगी, उसे ब्लॉक में सभी उपकरण अपने खर्च पर लगाने होंगे। इसके साथ ही उनके रखरखाव का भी सारा खर्च उठाना पड़ेगा। इसके साथ ही संस्था परिसर का इस्तेमाल सिर्फ खेल और प्रशिक्षण गतिविधियों के लिए ही कर सकेगी। विभाग के अनुसार कोर्ट परिसर करीब 600 वर्गमीटर में फैला है। इसमें तीन मंजिला भवन में पुरुष और महिला जिम के लिए अलग-अलग जिम, बैडमिंटन, टेनिस कोर्ट, स्टोर रूम और पार्किंग की भी सुविधा है।
कोट
विभाग ने बीटीसी ब्लॉक के संचालन के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे लेकिन विभाग को कोई भी आवेदन नहीं मिले। इसके कारण दोबारा आवेदन मांगे हैं। जो सबसे अधिक बोली लगाएगा, उसे ब्लॉक संचालन दिया जाएगा।
-राकेश धौहटा, जिला खेल अधिकारी, शिमला