फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PK Dhumal Statement on Bhoranj By Election.

वीरभद्र जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं, कांग्रेस ने डर से बदला प्रत्याशी : धूमल

Wed, 22 Mar 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 22 Mar 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
PK Dhumal Statement on Bhoranj By Election.

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भोरंज विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी मतदान से पूर्व ही हार मान चुकी है। हार के डर से कांग्रेस अपने प्रत्याशी बदल रही है। हार का ठीकरा अपने सिर पर न फूटे इसलिए मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी को बदले जाने की जिम्मेदारी लेने के लिए भी तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन


धूमल ने कहा कि अगर पूर्व भाजपा सरकार में माफि याराज होता तो प्रदेश को सुशासन और उपलब्धियों के लिए 85 से ज्यादा अवार्ड राष्ट्रीय स्तर पर नहीं मिलते। आज प्रदेश भर में खनन, वन, भू, ड्रग्स, शराब और तबादला माफिया सक्रिय है। मुख्यमंत्री और वन मंत्री के क्षेत्रों में देवदार के हजारों पेड़ कट रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन


धूमल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के चार सालों की कारगुजारी का परिणाम भोरंज विधानसभा उपचुनाव में देगी। धूमल ने कहा कि इस बात से फ र्कनहीं पड़ता कि चुनाव ईवीएम से हों या बैलेट पेपर से। हार-जीत का निर्णय जनता ही करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता यह बताएं कि पंजाब में जो उन्हें जीत मिली, क्या वह ईवीएम में हेराफेरी का परिणाम है। इसी तरह लगातार 10 वर्षों तक केंद्र में क्या सत्ता ईवीएम में गड़बड़ी करके कांग्रेस ने हासिल की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की हालत ‘नाच न जाने आंगन टेढ़ा’ जैसी हो गई है। 

भोरंज उपचुनाव में धोखे का बदला लेंगे युवा : सुनील
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष और भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुनील ठाकुर ने कहा कि भोरंज उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक एवं बड़ी जीत होगी। उन्होंने कहा कि चार सालों से कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के 12 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ते पर मूर्ख बनाया है।


वर्तमान में बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही है, वह पूरी तरह से राजनीतिक स्टंट है। मात्र 150 करोड़ रुपये की घोषणा करना प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ मजाक है। क्योंकि 150 करोड़ प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए मात्र एक महीने का भी भत्ता नहीं है।

इस धोखे का बदला प्रदेश के युवा भोरंज उप चुनाव में लेंगे।सुनील ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में डूबी है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed