फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pk dhumal said that UPA is responsible for curruption

अरे! पीएम मनमोहन सिंह को ये क्या बोल गए धूमल

Mon, 21 Apr 2014 09:12 AM IST
Updated Mon, 21 Apr 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
pk dhumal said that UPA is responsible for curruption

प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि यूपीए सरकार भ्रष्टाचार में इतनी डूब चुकी है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन


इसीलिए वे किसी चुनाव प्रचार में भी दिखाई नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर उनके अधीन काम कर चुके अधिकारी भी आरोप लगा रहे हैं।

वहीं, यूपीए सरकार जनता के सवालों का जवाब तक नहीं दे पा रही है। ऐसे में कई दिग्गज नेता चुनाव प्रचार से कोसों दूर चले गए हैं।

मेरे पीछे वीरभद्र तो उनके पीछे लगी है सीबीआई

pk dhumal said that UPA is responsible for curruption

वीरभद्र सिंह मेरे पीछे पड़े हैं और वीरभद्र सिंह के पीछे सीबीआई पड़ी है। यह शब्द पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रेम कुमार धूमल ने अपने लारजी दौरे के दौरान कही।

हिमाचल के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार के चलते वीरभद्र के मामले में सीबीआई की जांच धीमी गति से चल रही थी।

मगर इस मामले दिल्ली होर्ट ने सीबीआई को तीव्र गति से जांच करने के लिए कहा है। प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने भी ऐलान किया है कि एनडीए की सरकार बनते ही भष्ट्राचार के मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में भी भाजपा सरकार बनने का दावा

pk dhumal said that UPA is responsible for curruption

प्रेम कुमार धूमल ने उदाहरण देते हुए है कहा कि जिस प्रकार मेले में सेल लगती है कि एक जोड़ी खरीदने पर दूसरी जोड़ी मुफ्त मिलती है।

उसी प्रकार केंद्र में एनडीए की सरकार बनने पर प्रदेश में भाजपा की सरकार अपने आप बन जाएगी।

प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भाजपा के इस समय 26 विधायक हैं और सुजानपुर की सीट जीतते ही 27 हो जाएंगे और नौ के आकड़े का जादुई चमत्कार भी अपने आप हो जाएगा।

विज्ञापन

भाजपा करवाएगी प्रदेश का विकास

pk dhumal said that UPA is responsible for curruption

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्ज उठाने की परंपरा कांग्रेस ने शुरू की है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की सरकार आर्थिक आपात काल से जा सकती है।

प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में पहाड़ी राज्यों में रेल, सड़कों और सेवाओं को बढ़ावा देने वायदा किया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भष्ट्राचार से त्रस्त है।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं। वीरभद्र सिंह ने जिसे प्रदेश में प्रोजेक्ट लगाने का मंजूरी दी। उसी से लोन ले लिया। यह मामला समझ से परे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed